होम / टूरिज्म / ये हैं भारतीयों के सबसे फेवरेट 10 डेस्टिनेशन, जानिए किस दिन मिलेगा सबसे सस्ता फ्लाइट टिकट

ये हैं भारतीयों के सबसे फेवरेट 10 डेस्टिनेशन, जानिए किस दिन मिलेगा सबसे सस्ता फ्लाइट टिकट

मालदीव्स की यात्रा करने का सबसे बेहतरीन समय 2023 में मार्च के मध्य का समय होगा. इस अवधि में यात्रा करने से यात्रियों की 49 फीसदी बचत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दुनिया के प्रमुख सर्च इंजन कायक ने टॉप 10 सबसे लोकप्रिय फ्लाइट डेस्टिनेशन की यात्रा करने और बुकिंग कराने के बेस्ट समय का खुलासा किया है. इस खुलासे में यह बात सामने आई है कि अगले 6 महीनों में रिटर्न इकोनॉमी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में यात्रा करने के लिए दुबई, बैंकॉक, सिंगापुर, बाली और द मालदीव्स सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले डेस्टिनेशन हैं. 

सबसे सस्ते फ्लाइट टिकट की खोज
आने वाले छुट्टियों के सीजन में भारतीय बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस और वहां के लिए सबसे किफायती फ्लाइट टिकट की तलाश कर रहे हैं. कायक ने इस बारे में अपना नजरिया शेयर किया है कि भारतीय कब किफायती दाम पर अपने 10 पसंदीदा डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स के टिकट हासिल कर सकते हैं. इसमें यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे कब फ्लाइट्स के टिकट बुक कराएं और कब अपने सफर की शुरुआत करें.

टॉप डेस्टिनेशंस
अगले छह महीनों में कई भारतीय यात्रियों की नजर समुद्री तटों वाले डेस्टिनेशंस के साथ-साथ शॉपिंग के लिए मशहूर जगहों पर भी है. 31 अक्टूबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक रिटर्न इकोनॉमी इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए सबसे ज्यादा खोजे गए डेस्टिनेशन में दुबई और बैंकॉक को इंटरनेशनल ट्रैवल रैंकिंग में दूसरे नंबर पर रखा गया है. इसके बाद बाली और सिंगापुर का नंबर आता है. घरेलू स्तर पर रिटर्न इकोनॉमी फ्लाइट्स के सबसे ज्यादा खोजे गए डेस्टिनेशन में गोवा का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है. इसके बाद नई दिल्ली और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का नंबर आता है.

कब करें बैंकॉक के लिए टिकट बुकिंग
अब तक जिन यात्रियों ने अपनी ट्रिप की बुकिंग नहीं कराई है और वह बैंकॉक की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें बैंकॉक की यात्रा के लिए मार्च के मध्य का समय (13-19 मार्च 2023) चुनने पर विचार करना चाहिए. कायक की खोज के नतीजों के अनुसार यात्रा की अवधि के दौरान अपनी ट्रिप किसी भी बुधवार को करना काफी किफायती होता है.

कब करें मालदीव्स के लिए टिकट बुकिंग
भारत में रिटर्न इकोनॉमी फ्लाइट्स के लिए छठी सबसे खोजी गई डेस्टिनेशन में मालदीव्स का नंबर आता है. मालदीव्स की यात्रा करने का सबसे बेहतरीन समय 2023 में मार्च के मध्य का समय होगा. इस अवधि में यात्रा करने से यात्रियों की 49 फीसदी बचत होगी. अप्रैल के अंत में मालदीव्स की यात्रा करना काफी महंगा होगा.

टोरंटो के लिए किस दिन होता है सबसे सस्ता टिकट
कनाडा का टोरंटो शहर भी सबसे ज्यादा खोजे गए 10 डेस्टिनेशंस में से टॉप पर है. भारत और टोरंटों के बीच रिटर्न इकोनॉमी फ्लाइट का औसत किराया अगले 6 महीने तक करीब 1,15,323 रुपये होगा. टोरंटो की यात्रा शुरू करने के लिए सबसे अच्छा दिन बुधवार होता है. 

रैंकिंग ट्रैवल डेस्टिनेशन रिटर्न फ्लाइट्स की टिकट का औसत दाम (रुपये में) 2022 में यात्रा के लिए सबसे बेहतरीन हफ्ता 2023 में यात्रा के लिए सबसे बेहतरीन हफ्ता 1 दुबई, संयुक्त अरब अमीरात 27,587 25,022 रुपये-45वां हफ्ता 21,155 रुपये- 10वां हफ्ता, रविवार 2 गोवा, भारत 12,453 11,769 रुपये-48वां हफ्ता 9,346 रुपये-17वां हफ्ता, सोमवार 3 बैंकॉक, थाइलैंड 23,761 21,839 रुपये-47वां हफ्ता 20,260 रुपये-11वां हफ्ता, बुधवार 4 सिंगापुर 25,370 24,135 रुपये-45वां हफ्ता 18,660 रुपये-8वां हफ्ता, बुधवार 5 बाली, इंडोनेशिया 37,902 35,547 रुपये-45वां हफ्ता 30,936 रुपये-10वां हफ्ता, रविवार 6 माले, मालदीव्स 26,416 23,151 रुपये-45वां हफ्ता 22,474 रुपये-10वां हफ्ता, सोमवार 7 लंदन, UK 66,011 62,529 रुपये-47वां हफ्ता 53,256 रुपये-10वां हफ्ता, मंगलवार 8 नई दिल्ली, भारत 10,806 10,118 रुपये-45वां हफ्ता 8,106 रुपये-चौथा हफ्ता, बुधवार 9 अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह 23,518 22,657 रुपये-47वां हफ्ता 14,185 रुपये-15वां हफ्ता, शुक्रवार 10 कनाडा, टोरंटो 1,15,323 1,06,959 रुपये-45वां हफ्ता  97,527  रुपये-10वां हफ्ता, बुधवार

'दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर जाने चाहते हैं भारतीय'
कायक इंडिया के कंट्री मैनेजर तरुण ताहिलयानी ने कहा,  "कायक के सर्च आंकड़ों से पता चलता है कि अगले 6 महीनों में भारतीय यात्री विदेश की यात्रा करने के इच्छुक हैं. दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन हैं, जो विदेश यात्रा के जबर्दस्त जोश और जुनून के साथ अपेक्षाकृत कम समय लेने वाली फ्लाइट्स ऑफर करता है. कायक की ओर से सर्च किए गए यात्रा के आंकड़ों के अनुसार मार्च की शुरुआत में विदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर डील मिल सकती है. नए साल की पूर्वसंध्या के आसपास पीक ट्रैवल डेट्स पर यात्रा करने के लालच को छोड़कर बाकी दिनों भारतीय यात्री कम किराए पर बुकिंग करा सकते हैं. हम लगातार आपकी पसंदीदा डेस्टिनेशन के लिए प्राइस अलर्ट जारी करते हैं, जिससे आपको अपनी छुट्टियों के लिए कम दाम में टिकटों की बुकिंग कराने का मौका मिल सके."

कायक ट्रैवल टिप्स
ट्रैवल सर्च इंजन का प्रयोग कीजिए. कायक के पास कई टूल्स और फिल्टर हैं, जिससे आप अपने लिए अच्छी डील तलाश कर सकते हैं. इसमें एक्‍स्‍प्‍लोर पेज को भी देख सकते हैं, जो विदेश में महत्वपूर्ण जगहों के नाम उनके किराये के साथ दिखाता है. अपनी यात्रा पर लगाए नए ट्रैवल रेस्ट्रिक्‍शंस मैप को जरूर चेक करना चाहिए. इसमें उन जगहों के बारे में आपको नवीतनम जानकारी मिलेगी, जहां आपको जाना है. इसके साथ इसमें आपके मनचाहे देश में प्रवेश के लिए अलग-अलग देशों में एंट्री के लिए कोविड-19 प्रतिबंधों के बारे में बताया गया है.

प्राइस अलर्ट सेट करें
कायक के सबसे लोकप्रिय फीचर्स में से एक प्राइस अलर्ट यात्रियों को उनके पैसे की बचत में मदद करता है. इसके लिए वह उस समय यात्रियों को अलर्ट करता है, जब उनकी पसंदीदा फ्लाइट्स और होटल के दाम बदलते हैं. अगर आप किसी फ्लाइट के किरायों के कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो कायक आपको अलर्ट करेगा, जिससे आप अपने मनचाही प्राइस पर टिकट बुक करा सकें और उनके पैसे और समय दोनों की बचत हो.

फ्लेक्सिबल होने पर मिलता है फायदा
अगर आपकी यात्रा की तारीखें तय नहीं है और आप इसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं तो ऐसी संभावना है कि आपको अपनी मनचाही यात्रा की तारीख से 3 दिन बाद या 3 दिन पहले कैश में टिकट बुक कराने पर कुछ बचत हो.

VIDEO : धोनी के पास कहां-कहां और कितनी है प्रॉपर्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Oberoi Hotels & Resorts लंदन के मेफेयर में खोलेगा होटल, 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा 267,000 वर्ग फीट का संयुक्त उपक्रम है, जिसे ग्रोसवेनर और मित्सुई फुडोसन यूके द्वारा विकसित किया जा रहा है.

21-December-2024

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अब वीजा की नहीं कोई जरूरत, ऐसे मिलेगी एंट्री

भारत और UAE के बीच मजबूत होते व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए, यह नीति दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएगी.

18-October-2024

इस मुल्क का दीदार होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स के नाम पर आपकी जेब ढीली करेगी सरकार

आने वाले दिनों में आपको थाईलैंड घूमने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि वहां टूरिज्म टैक्स लगने जा रहा है.

20-September-2024

हजारों Apps की होगी छुट्टी! इस तारीख के बाद Google Play Store पर नहीं आएंगे नजर

गूगल (Google) प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है. इनमें कई ऐसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं, जो लाखों की संख्या में डाउनलोड हैं. 

23-July-2024

फजीहत के बाद एक्टिव हुई सरकार, देश में लागू हुआ एंटी-पेपर लीक कानून, देर रात अधिसूचना जारी

नीट एग्जाम को लेकर सरकार और उसकी एजेंसी NTA की आलोचना हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर है.

22-June-2024


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago