होम / बिजनेस / ट्विटर में ऐसा क्या हुआ कि Elon Musk को तीन महीने से करनी पड़ रही है बहुत ज्यादा मेहनत?

ट्विटर में ऐसा क्या हुआ कि Elon Musk को तीन महीने से करनी पड़ रही है बहुत ज्यादा मेहनत?

ट्विटर के सामने चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इन्हीं चुनौतियों से जूझते हुए ईलॉन मस्क के पिछले तीन महीने बहुत ही ज्यादा संघर्ष से भरे हुए रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर (Twitter) और टेस्ला (Tesla) के CEO ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने रविवार को कहा कि ट्विटर को दिवालियापन से बचाते हुए, पिछ्ले तीन महीने उनके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल रहे हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से बताया कि ट्विटर को दिवालियापन से बचाने के साथ-साथ उन्होंने टेस्ला और स्पेस-एक्स (Space-X) की अपनी ड्यूटी को भी पूरा किया. एलोन ने कहा कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट, ट्विटर के सामने लगातार नयी चुनौतियां आ रही हैं.

 ट्विटर के सामने खत्म नहीं हो रहीं चुनौतियां

अपने ट्वीट में ईलॉन ने लिखा, टेस्ला और स्पेस-एक्स की अपनी जरूरी ड्यूटी को निभाने के साथ ट्विटर को दिवालियापन से बचाते हुए पिछले तीन महीने मेरे लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल थे. कभी नहीं चाहूंगा कि किसी और को ऐसे वक्त से गुजरना पड़े. ट्विटर के सामने अभी भी चुनौतियां हैं, लेकिन चुनौतियों से लड़ने के बावजूद भी यह टूट रहा है. पब्लिक सपोर्ट सराहनीय होगा. एलोन ने अक्टूबर 2022 में ट्विटर को खरीदने के हफ्ते भर बाद कंपनी के रेवेन्यु में आई भारी गिरावट पर खेद व्यक्त किया था. इस भारी गिरावट की वजह उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा एडवर्टाइजर पर बनाये जा रहे दबाव को बताया था.

ट्विटर में हो रहे ये बड़े बदलाव

अक्टूबर 2022 में ट्विटर को खरीदने के बाद से अभी तक ईलॉन ट्विटर में बहुत से बदलाव कर चुके हैं. ट्विटर के स्टाफ को लगभग आधा कर देना, कंपनी की ब्लू-टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस में बदलाव, और सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर हेडक्वार्टर से यादगार चीजों की नीलामी, एलोन द्वारा किये गए बदलावों में शामिल हैं. हर रोज कंपनी को हो रहे 4 मिलियन डॉलर्स के नुकसान को ईलॉन ने ट्विटर द्वारा नवम्बर में की गयी छंटनी का कारण बताया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय पहले ही ट्विटर ने API (Application Programming Interfaces) एक्सेस के लिए फीस चार्ज करने की घोषणा की थी. API का इस्तेमाल, डेवेलपर्स द्वारा थर्ड-पार्टी सर्विस बनाने के लिए किया जाता है. 13 जनवरी 2023 को ईलॉन ने ट्विटर में अगले हफ्ते से होने जा रहे बदलावों में से कुछ के बारे में बताया था, जो इस प्रकार हैं:

  • बुकमार्क बटन का ट्वीट डिटेल्स पेज पर चले जाना
  • इमेज की ऊंचाई क्रॉप करने के विकल्प को ठीक करना और कुछ दूसरे छोटे बग्स को ठीक करना

यह भी पढ़ें: ग्रोथ के लिए अडानी ग्रुप को करना होगा थोड़ा और इंतजार, शेयर्स का गिरना जारी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

2 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

3 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

3 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

2 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

5 hours ago