✕

होम / टेक / YouTube ने अपने शॉर्ट्स फीचर में किया बड़ा अपडेट, क्रिएटर्स को होगा फायदा...

YouTube ने अपने शॉर्ट्स फीचर में किया बड़ा अपडेट, क्रिएटर्स को होगा फायदा...

वीडिया क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब (YouTube) में एक बड़ा अपडेट हुआ है. उन्हें अब तीन मिनट तक की वर्टिकल या स्क्वायर वीडियो को शॉर्ट्स के रूप में अपलोड करने की अनुमति होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी एक क्रिएटर हैं और यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो अपलोड करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, यूट्यूब ने अपने शॉर्ट्स फीचर में एक महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा की है, जिसके तहत क्रिएटर्स को तीन मिनट तक की वीडियो अपलोड करने की अनुमति दी जाएगी. इनके लिए शॉर्ट्स रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल लागू होगा. तो आइए जानते हैं इस फीचर का इस्तेमाल कैसे होगा और इससे क्रिएटर्स को क्या फायदा होगा?

क्रिएटर्स को होगा ये फायदा
यूट्यूब पर किसी भी वर्टिकल या स्क्वायर एस्पेक्ट रेशियो वाली तीन मिनट तक की वीडियो को खुद ही शॉर्ट्स के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा. ये वीडियो प्लेटफॉर्म के शॉर्ट्स रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल के लिए पात्र होंगी, जिससे क्रिएटर्स शॉर्ट्स फीड के जरिए कमाई कर सकेंगे. इस नए अपडेट के बाद कंटेंट क्रिएटर्स को वीडियो के लिए अधिक समय मिलेगा ताकि वे आकर्षक कहानियां बना सकें और अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित कर सकें, साथ ही छोटे फॉर्मेट के कंटेंट के बढ़ते दर्शकों तक पहुंच सकें. ये बदलाव 15 अक्टूबर 2024 से लागू कर दिया गया है. हालांकि, इससे पहले अपलोड की गई वीडियो को लंबे फॉर्मेट वाली वीडियो के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा और YouTube के पारंपरिक रेवेन्यू मॉडल के तहत Watch Page पर इसका मुद्रीकरण जारी रहेगा.

YouTube Studio के माध्यम से अपलोड होंगे लंबे क्लिप
इस अपडेट से क्रिएटर्स के लिए नए अवसर खुलेंगे, लेकिन क्रिएटर्स फिलहाल YouTube मोबाइल ऐप के शॉर्ट्स कैमरा के जरिए तीन मिनट के शॉर्ट्स फिल्म नहीं कर पाएंगे. इसके बजाय वे YouTube Studio के माध्यम से इन लंबे क्लिप को अपलोड कर सकते हैं, जो डेस्कटॉप और मोबाइल प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है. यूट्यूब ने कहा है कि Content ID सिस्टम द्वारा पहचानी गई कॉपीराइटेड सामग्री वाले शॉर्ट्स को ग्लोबल लेवल पर ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिससे वीडियो को प्लेटफॉर्म पर देखने या अनुशंसित करने से रोका जाएगा. ऐसी वीडियो को मुद्रीकरण के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाएगा.

क्रिएटर्स आसानी से कर पाएंगे कमाई 
इस नए अपडेट के बाद यूट्यूब पर कमाई करना काफी आसान होने वाला है. अगर आप भी कमाई करना चाहते हो तो ये फीचर आपकी काफी मदद करने वाला है क्योंकि शॉर्ट वीडियो पर ज्यादा व्यूज आते हैं, जो काफी फायदेमंद साबित होते हैं. ऐसे में आप इस ऑप्शन को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हो.

इसे भी पढ़ें-Android 15 के साथ Google दे रहा 'प्राइवेट स्पेस', जानिए कैसे होगा इस फीचर का इस्तेमाल?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago