होम / टेक / YouTube ने बदले नियम, अब कमाई के लिए असली क्रिएटिविटी और टेलेंट जरूरी

YouTube ने बदले नियम, अब कमाई के लिए असली क्रिएटिविटी और टेलेंट जरूरी

यह नए नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होंगे, जिसके बाद YouTube पर कंटेंट की क्वालिटी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

गूगल के प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. 15 जुलाई 2025 से उसकी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में अहम बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर उन चैनलों पर पड़ेगा जो ऑटो-जेनरेटेड, रिपीटेड या कॉपी-पेस्ट कंटेंट के सहारे कमाई कर रहे थे. अब केवल वही क्रिएटर्स यूट्यूब से कमाई कर पाएंगे, जिनके पास असली क्रिएटिविटी, मौलिकता और दर्शकों के लिए उपयोगी कंटेंट होगा. इस नई नीति का मकसद है प्लेटफॉर्म को स्पैम और बोरिंग वीडियो से मुक्त कर, उसे एक गुणवत्तापूर्ण और दर्शक-केंद्रित मंच बनाना है.

कॉपी-पेस्ट और रिपेटेटिव कंटेंट अब नहीं चलेगा
YouTube अब ऐसे वीडियो की कमाई रोक देगा जो सिर्फ कॉपी-पेस्ट, पुराने टेम्पलेट्स या रोबोटिक आवाजों का इस्तेमाल कर बनाए जाते हैं. खासतौर पर वे वीडियो जो बार-बार एक जैसे फॉर्मेट में बनाए जाते हैं और जिनमें जानकारी या एंटरटेनमेंट का कोई खास मूल्य नहीं होता – अब YPP (YouTube Partner Programme) के तहत मोनेटाइज नहीं होंगे.

मौलिकता होगी सबसे बड़ा पैमाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई पॉलिसी में सबसे ज्यादा जोर Originality पर है. यानी अगर आप किसी और का कंटेंट थोड़ा बहुत बदलकर अपलोड करते हैं, तो अब वो यूट्यूब की नजरों में 'नया' नहीं माना जाएगा. कंटेंट को इस तरह से तैयार करना होगा कि वह पूरी तरह नया और आपका अपना लगे.

AI जनरेटेड वीडियो भी हो सकते हैं टारगेट
हालांकि YouTube ने AI का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, लेकिन संकेत साफ हैं कि ऑटो-जनरेटेड वॉइस और रिएक्शन वाले वीडियो, जिनमें मानवीय टच की कमी होती है, वे भी नई पॉलिसी की जद में आ सकते हैं.

कमाई के लिए अब चाहिए असली टैलेंट और क्रिएटिविटी
YouTube से कमाई करने के लिए पहले की तरह 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 घंटे वॉचटाइम या 10 मिलियन Shorts व्यूज जरूरी हैं, लेकिन अब इसके बाद भी केवल असली और क्रिएटिव कंटेंट ही तय करेगा कि क्रिएटर को पैसा मिलेगा या नहीं.

क्रिएटर्स को झटका, व्यूअर्स को फायदा
इस बदलाव से हजारों क्रिएटर्स की आमदनी पर असर पड़ सकता है, खासकर उन पर जो क्विक-फॉर्मेट या ऑटो-जेनरेटेड वीडियो बनाकर कमाई कर रहे थे. हालांकि, व्यूअर्स के लिहाज से यह एक पॉजिटिव स्टेप माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें एक जैसा बोरिंग कंटेंट देखने से राहत मिलेगी. YouTube का ये कदम क्रिएटर्स को साफ संकेत देता है – अब कॉपी-पेस्ट, क्लिकबेट और बॉट-जैसे वीडियो से कमाई नहीं होगी. अगर आप इस प्लेटफॉर्म से पैसा कमाना चाहते हैं, तो असली मेहनत और रचनात्मकता दिखानी होगी.

[7:06 am, 8/7/2025] Ritu Rana: बिलकुल। नी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

41 minutes ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 hour ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

4 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

3 hours ago