✕

होम / टेक / कहीं Google पर नजर तो नहीं आ रही आपकी पर्सनल डिटेल, जानिए इसे हटाने का तरीका?

कहीं Google पर नजर तो नहीं आ रही आपकी पर्सनल डिटेल, जानिए इसे हटाने का तरीका?

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपकी पर्सनल डिटेल आसानी से मिल सकती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे हटा भी सकते हैं. इससे आपकी डिटेल लीक होने का खतरा कम हो जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट यूजर की हर जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. इससे आपकी सिक्योरिटी और प्राइवेसी खतरे में आ सकती है. अगर आपकी जानकारियां भी गूगल सर्च में नजर आ रही हैं, तो इन्हें सुरक्षा के लिहाज से हटाना जरूरी है. इस काम के लिए गूगल अपने यूजर्स को एक खास फीचर Results About You की सुविधा देता है, तो चलिए जानते हैं आप इस फीचर का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं?

आपकी जानकारी का हो सकता है गलत इस्तेमाल
आपको बता दें, अगर आपकी जानकारियां गूगल या किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से नजर आ रही हैं, तो इन जानकारियों का कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है. आपका सोशल मीडिया प्रोफाइल, कॉन्टैक्ट नंबर, एडरेस और फाइनेंशियल जानकारियां गूगल पर नजर आ रही हैं, तो इन्हें तुरंत हटा लीजिए. दरअसल, गूगल अपने यूजर्स को इसके लिए Results About You  फीचर की सुविधा देता है. इसके जरिए आप सर्च रिजल्ट से अपनी पर्सनल जानकारियों को हटा सकते हैं. 

Results About You Feature का करें इस्तेमाल
गूगल के रिजल्ट अबाउट यू फीचर (Results About You Feature) की मदद से आप सर्च रिजल्ट से अपनी पर्सनल डिटेल्स को इस तरह हटा सकते हैं-
1. सबसे पहले गूगल सपोर्ट पेज पर पहुंचे. 
2. यहां सपोर्ट पेज द्वारा दिए गए फॉर्म को उस यूआरएल के साथ भरें, जिसे आप सर्च रिजल्ट से डिलीट करना चाहते हैं.
3. यहां आप सिंगल की जगह मल्टीपल यूआरएल की डिटेल्स भी सिंगल फॉर्म में दे सकते हैं.
4. इसके बाद गूगल की ओर से इन पेज को रिव्यू किया जाएगा.
5. इन्फोर्मेशन सही पाए जाने पर गूगल बताए गए यूआरएल को सर्च रिजल्ट से हटाने के लिए आगे की प्रक्रिया पर आएगा.
6. इस प्रक्रिया के लिए कुछ समय लग सकता है, यूआरएल हटाए जाने के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा.

वेबसाइट से ऐसे हटाएं अपनी पर्सनल डिटेल्स
इसके अलावा अगर किसी वेबसाइट पर आपकी कोई जानकारी नजर आ रही है, तो उसे वहां से भी सीधे हटाया जा सकता है. 
1. आपको सबसे पहले उस वेब पेज पर जाना होगा, जहां आपकी पर्सनल जानकारियां नजर आ रही हैं. 
2. अब यूआरएल के आगे नजर आ रहे तीन डॉट पर क्लिक करना होगा. 
3. अब ड्रॉपडाउन मेन्यू से "About this result" पर क्लिक करना होगा.
4. अब Remove result पर टैप करना होगा. 

इसे भी पढ़ें-Paytm और उसके कर्मचारी के बीच चल रहे विवाद को श्रम मंत्रालय ने सुलझाया, जानिए क्या था पूरा मामला?

रिमूवल रिक्वेस्ट भेजने के बाद स्टेटस को ऐसे करें ट्रैक 
1. सबसे पहले गूगल ऐप ओपन कर Results About You पर आना होगा.
2. अब रिक्वेस्ट का स्टेटस जानने के लिए प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा.
3. इस सेक्शन से नई रिमूवल रिक्वेस्ट ऐड कर सकते हैं और प्रोग्रेस को मॉनिटर कर सकते हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

1 week ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

55 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

9 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 hour ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

3 hours ago