होम / टेक / अब नोएडा की ये कंपनी बनाएगी Xiaomi के प्रोडक्ट्स!

अब नोएडा की ये कंपनी बनाएगी Xiaomi के प्रोडक्ट्स!

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए नोएडा स्थित एक निर्माता कंपनी के साथ समझौता किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार द्वारा चीनी कंपनियों पर अपने ऑपरेशंस को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय करने के लिए सख्त रूप से दबाव बनाया जा रहा है. शाओमी (Xiaomi) भारत में मौजूद सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनियों में से एक है और यह एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है. शाओमी को लेकर एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आ रही है.

मेक इन इंडिया में रखा कदम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए नोएडा स्थित निर्माता कंपनी Optiemus Electronics के साथ समझौता कर लिया है. माना जा रहा है कि शाओमी अपने सभी ऑडियो प्रोडक्ट्स को पूरी तरह Optiemus Electronics से ही खरीदेगी. शाओमी इंडिया के प्रेजिडेंट Muralikrishnan B ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि Optiemus Electronics के साथ इस पार्टनरशिप से शाओमी ने ‘Make In India’ में कदम रख लिया है जो कि एक बिलकुल नया सेगमेंट होगा. 

बहुत ही जरूरी है यह कदम
बातचीत के दौरान शाओमी इंडिया के प्रेजिडेंट ने यह भी बताया कि कंपनी द्वारा इन्वेस्टमेंट और वृद्धि के नजरिये से यह सेगमेंट बहुत ही महत्त्वपूर्ण है और भारतीय कंपनी के साथ इस पार्टनरशिप के माध्यम से हमें अपने लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी. हमारे लिए ऑडियो प्रोडक्ट्स से संबंधित यह पार्टनरशिप, Optiemus के साथ बहुत सी पहलों में से एक है. हम अपने इस वादे को निभाने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं. हमारे लिए यह मौका उतना ही बड़ा है जितना बड़ा एक समय पर स्मार्टफोन्स का क्षेत्र हुआ करता था. 

भारतीय ऑडियो मार्केट में किसका बोलबाला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय ऑडियो कैटेगरी में Boat और Noise जैसे क्षेत्रीय ब्रैंड्स का बोलबाला है और इसके अलावा Samsung, Sony और Apple जैसे ब्रैंड्स की भी पर्याप्त मौजूदगी है. शाओमी का मानना है कि हैडफोन, TWS (ट्रूली वायरलेस सेट) और अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स की मांग में मजबूती बनी रहेगी. Optiemus Electronics के डायरेक्टर नितेश गुप्ता ने कहा कि शाओमी के साथ पार्टनरशिप के माध्यम से कंपनी ग्लोबल प्रोडक्ट्स की क्वालिटी के मानकों को प्राप्त कर पाएगी. 

समय के साथ मजबूत होगी पार्टनरशिप
इसके साथ ही नितेश गुप्ता ने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक सोर्सिंग पार्टनरशिप नहीं है बल्कि यह पार्टनरशिप समय के साथ-साथ मजबूत होती जाएगी. फोन निर्माता कंपनी Apple की तरह शाओमी अपने प्रोडक्ट्स खुद नहीं बनाती बल्कि अपने प्रोडक्ट्स के डिजाइन तैयार करके उन्हें किसी बाहरी कंपनी से बनवाती है, इनमें स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं. शाओमी के प्रेजिडेंट Muralikrishnan ने यह भी बताया कि फिलहाल कंपनी के प्रोडक्ट्स में घरेलु रूप से 20% की वैल्यू जोड़ी जाती है लेकिन आने वाले दो सालों में यह बढ़कर 30% हो जाएगी. 
 

यह भी पढ़ें: RBI गवर्नर ने दी बैंकों को सावधान रहने की सलाह, जानिए क्या है मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago