होम / टेक / आज भारत में लॉन्च होगा Xiaomi 14, जानें इसकी कीमत और फीचर्स 

आज भारत में लॉन्च होगा Xiaomi 14, जानें इसकी कीमत और फीचर्स 

शाओमी (Xiaomi) भारत में गुरुवार को एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है. अगर आप कम कीमत में अच्छे फीचर वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शाओमी (Xiaomi) आज शाम 6 बजे अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi14 लॉन्च करने जा रहा है. चीन में लॉन्च होने के बाद भारतीय काफी समय से Xiaomi14 का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कीमत को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं. वहीं, फोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट को लेकर भी जानकारी सामने आई हैं. तो आइए बताते हैं आपको कितनी कीमत पर और किन फीचर्स के साथ यह फोन मिलने वाला है. इसमें 6.36 इंच का डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है. स्मार्टफोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा भी दे सकती है.

ऑनलाइन खरीदारी में  इतनी कीमत पर मिलेगा फोन
शाओमी के अपकमिंग फोन Xiaomi 14 को लेकर भारतीय ग्राहक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. चीन में लॉन्च होने के बाद आखिरकर आज यह फोन भारत में एंट्री करेगा. सूत्रों के अनुसार शाओमी का नया फोन 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जा सकता है. शाओमी 14 को चाइनीज बाजार में टेक कंपनी ने 4 स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3999 युआन (46,000 रुपये लगभग) है, जोकि 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भारत में इसकी बाक्स कीमत 74,999 रुपये और ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी में यह फोन 65,000 रुपये की कीमत पर मिल सकता है. फाइनेंस और ऑफर के साथ इसकी कीमत और नीचे हो सकती है. 

इन खूबियों के साथ आ रहा है फोन 
शाओमी 14 चीन में लॉन्च हो चुका है. ऐसे में कंपनी का इंडियन वेरिएंट चीनी वेरिएंट जैसी खूबियों से लैस हो सकता है. हालांकि, चिपसेट और चार्जिंग स्पीड को लेकर कंपनी जानकारियां कंफर्म कर चुकी है. ये होंगे फीचर्स

प्रोसेसर- फोन को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है. कंपनी ने चिपसेट डिटेल कंफर्म की है.
डिस्प्ले- फोन 6.36 इंच की पंच-होल Oled डिस्प्ले और 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है.
कैमरा- फोन 50MP+ 50MP+ 64MP कैमरा और 32MP सेल्फी शूटर के साथ लाया जा सकता है.

बैटरी- फोन में 4610mAh बैटरी की सुविधा मिल सकती है. फोन 50w वायरलेस चार्जिंग और 90w हाइपर चार्ज फीचर के साथ एंट्री लेने जा रहा है.
ओएस- शाओमी का यह फोन Hyper OS के साथ लाया जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago