होम / टेक / असर नहीं दिखा रही सरकार की सख्ती, अब काजोल हुईं DeepFake का शिकार

असर नहीं दिखा रही सरकार की सख्ती, अब काजोल हुईं DeepFake का शिकार

हाल ही में सामने आए डीप फेक वीडियो को लेकर सरकार की ओर से कई दिशा निर्देश जारी किए गए थे लेकिन बावजूद उसके एक बार फिर ये वीडियो सामने आया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Deep fake वीडिया की समस्‍या को लेकर रश्मिका मंदाना के प्रकरण के बाद सरकार ने जिस तरह से एक्‍शन लिया उससे उम्‍मीद तो ये की जा रही थी कि इस पर अब नियंत्रण लग पाएगा. लेकिन अब एक बार फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटी का वीडियो सामने आ गया है. इस बार डीप फेक वीडियो बनाने वालों के निशाने पर आई हैं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल. इस डीपफेक वीडियो में काजोल ऑन कैमरा चेंज करते हुए दिखाई दे रही हैं. 

आखिर क्‍या है इस वीडियो में ? 
इस वीडियो में जो दिखाई दे रहा है उसमें काजोल ऑन कैमरा चेंज करते हुए दिखाई दे रही हैं.मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि जिस वीडियो पर काजोल का चेहरा लगाया है वो मूल रूप से एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर का है. इस वीडियो में थोड़ी देर के लिए असली महिला का चेहरा दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मूल वीडियो 5 जून को गेट रेडी विद मी (GRWM) ट्रेंड के हिस्‍से के रूप में टिकटॉक पर अपलोड किया गया था. इसे बनाने वाले की जानकारी नहीं दी गई है. 

डीप फेक वीडियो को लेकर सरकार जारी कर चुकी है गाइडलाइन 
इससे पहले दक्षिण भारत की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का भी डीपफेक वीडियो सामने आया था. उसमें भी किसी अन्‍य महिला पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सभी सोशल मीडिया साइट को एडवाइजरी जारी करते हुए इस तरह के वीडियो को लेकर सख्‍त कार्रवाई करने की बात कही थी. लेकिन उसका कुछ असर होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है.

आखिर कैसे रुकेगा ये सिलसिला ? 
साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट अचिन जाखड़ का कहना है कि यह कानून का नहीं बल्कि फोरेंसिक का मामला है. नकली जानकारी तैयार करने के बारे में कानून स्पष्ट हैं लेकिन इसका पता लगाना एक बड़ा मुद्दा है. मौजूदा समय में मशहूर हस्तियों के साथ यह कोई बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि उनका सार्वजनिक जीवन बहुत बड़ा है. लेकिन सोचिए जब आम आदमी प्रभावित होने लगे तो क्या होगा. सरकार के लिए इसकी देखभाल के लिए फोरेंसिक लैब का होना बहुत जरूरी है. फिलहाल उनके पास इसकी क्षमता नहीं है, ये बेहद पेचीदा मामला है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

9 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

11 hours ago