✕

होम / टेक / Whatsapp की सख्ती, एक साथ बंद किए 84 लाख अकाउंट, कहीं आप तो नहीं शामिल

Whatsapp की सख्ती, एक साथ बंद किए 84 लाख अकाउंट, कहीं आप तो नहीं शामिल

मैसेज शेयरिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप स्‍कैम और संदिग्‍ध गतिविधियों में शामिल करीब 84 भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. कंपनी ने यह कदम 1 से 31 अक्‍टूबर के बीच उठाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सऐप ने फेक न्यूज और अभद्र भाषा के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं. मेटा के इस प्लेटफॉर्म ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया है कि अगस्त में भारत में 84 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसे में यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुरुपयोग को रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है. संदिग्ध  अकाउंट्स की पहचान के लिए वॉट्सऐप मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स को इस्तेमाल करती है. इससे प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. 

अब तक इतने अकाउंट्स हुए बैन

व्हाट्सऐप की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अगस्त के महीने में 84.58 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है. इनमें से 1,661,000 खातों को बिना शिकायत के बैन किया गया है. यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के अनुसार की गई है. इसमें नीतियों का उल्लंघन करने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल अकाउंट्स को पूरी तरह बैन कर दिया गया है. बता दें कि व्हाट्सऐप अवेध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देता है और कुछ सस्पेक्ट देखने पर उस पर एक्शन लेता है. हर साल ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई कर उसे हमेशा के लिए बैन कर दिया जाता है,

अक्टूबर के महीने में अब तक 16.61 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है. बता दें कि व्हाट्सऐप का ऑटोमेटिक सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करती है और फिर उसे बैन कर देती है. 

इस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

बता दें कि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 2021 में IT नियम लागू किया था. इसके तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है. इस रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई का हर डिटेल मेंशन होता है. यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4(1)(D) और नियम 3A(7) के तहत की गई जाती है. ये यूजर्स की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है.

इन कारणों के चलते बैन हो सकता है WhatsApp अकाउंट -

•    बल्क में मैसेज या स्पैम भेजना.

•    धोखाधड़ी में शामिल होना या गलत जानकारी प्रमोट करना.

•    कानून का उल्लंघन करना या संदिग्ध गतिविधियों में भाग लेना.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

58 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

1 hour ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

17 hours ago