होम / टेक / WhatsApp यूजर्स को मिलेगा एक और नया फीचर, फोटो, वीडियो गैलेरी एक्सेस करना होगा आसान 

WhatsApp यूजर्स को मिलेगा एक और नया फीचर, फोटो, वीडियो गैलेरी एक्सेस करना होगा आसान 

WhatsApp पर चैट फोटो गैलरी शॉर्टकट नाम से एक और नया फीचर आ गया है. नए फीचर की मदद से यूजर गैलेरी कॉन्टेंट को और आसानी से ऐक्सेस कर सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर यूर्जर की सुविधा के लिए लगातार नए-नए फीचर्स रोलआउट किए जा रहे हैं. अब इसमें चैट फोटो गैलरी शॉर्टकट नाम से एक और नया फीचर जुड़ने जा रहा है. इस नए फीचर की मदद से यूजर गैलेरी कॉन्टेंट को और आसानी से एक्सेस कर सकते हैं. व्हाट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo के ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल से एक पोस्ट के जरिए दी गई है. तो आइए इस फीचर के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं. 

चैटबार के अंदर मिलेगा नया शॉर्टकट
WABetaInfo द्वरा एक्स पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप इस फीचर को देख सकते हैं. नए फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद व्हाट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.23.11 में देखा गया है. स्क्रीनशॉर्ट के अनुसार बीटा टेस्टर्स को चैटबार के अंदर ही नया शॉर्टकट मिलेगा. नया शॉर्टकट कैमरा ओपन करने वाले पिछले एंट्री पॉइंट को रिप्लेस करता है, ताकि यूजर्स को गैलेरी कॉन्टेंट के लिए कई स्टेप्स से न गुजरना पड़े. नए गैलेरी शॉर्टकट की मदद से यूजर डायरेक्ट फोटो और वीडियो को एक्सेस कर सकते हैं. अब तक यूजर्स को गैलेरी कॉन्टेंट को एक्सेस करने के लिए चैट अटैचमेंट शीट को ओपन करना पड़ता था. नया शॉर्टकट फीचर इस चैट अटैचमेंट शीट को ओपन करके गैलेरी एक्सेस करने में लगने वाले समय को काफी कम कर देगा.

इंस्टेंट वीडियो मैसेज भी कर सकेंगे रिकॉर्ड
इस नए शॉर्टकट को टैप और होल्ड करके इंस्टेंट वीडियो मेसेज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. कंपनी ने इस फीचर को अभी बीटा यूजर्स के लिमिटेड ग्रुप के लिए लॉन्च किया है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस फीचर के स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी.

फेक न्यूज को रोकने के लिए आएगा ये नया फीचर 
व्हाट्सऐप में एक और नया फीचर आने वाला है. इस फीचर का नाम Get link info on Google है. इस फीचर को टेस्टफ्लाइट पर मौजूद व्हाट्सऐप बीटा फॉर iOS 24.22.10.77 में देखा है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस फीचर की मदद से यूजर चैट और ग्रुप में शेयर किए गए लिंक्स के बारे में जान सकते हैं. यह फीचर फॉरवर्डेड मेसेज में आने वाली फेक न्यूज को रोकने का काम करेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

6 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

6 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

9 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

7 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

8 hours ago