होम / टेक / WhatsApp का आया नया Self-Chat फीचर, कैसे करें यूज; जानिए Step By Step प्रॉसेस

WhatsApp का आया नया Self-Chat फीचर, कैसे करें यूज; जानिए Step By Step प्रॉसेस

इस फीचर्स के आ जाने के बाद जब आप कोई मैसेज या फाइल शेयर करेंगे तो आपको 'Message yourself' का ऑप्शन भी दिखेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है. पिछले दिनों वह एक ऐसे ही जबर्दस्त फीचर पर काम कर रहा था, जिसे beta यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया. इस फीचर का नाम है- Self-chat. इस फीचर के अंतर्गत कोई यूजर अब खुद के WhatsApp नंबर से खुद को ही मैसेज कर सकता है या फाइल भेज सकता है.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स खुद को कर सकेंगे शेयर
अभी कई बार ऐसा होता है कि हमें कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स या मैसेज WhatsApp में सेव करना होता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे किसी को भेजा जा सके या उपयोग किया जा सके. फिलहाल ऐसे खास मैसेजेज को हम अपने किसी खास कॉन्टैक्ट को भेजते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर उसके चैट बॉक्स से उस मैसेज को उठाकर उपयोग में ला सकें. ऐसे में कई बार वो खास व्यक्ति इस बात से परेशान हो जाता है कि इस मैसेज को उसे क्यों भेजा गया, तो उसे सफाई में ये बोलना पड़ता है कि ये सिर्फ सेव के लिए भेजा है, तुमसे संबंधित नहीं है. पर यह समस्या बहुत जल्द दूर होने जा रही है, क्योंकि Self-chat की बीटा टेस्टिंग के बाद बहुत जल्द आप खुद को भी मैसेज भेज सकेंगे.

'Message yourself' का ऑप्शन दिखेगा
इस फीचर्स के आ जाने के बाद जब आप कोई मैसेज या फाइल शेयर करेंगे तो आपको 'Message yourself' का ऑप्शन भी दिखेगा. उसपर क्लिक करते ही ये मैसेज आपके चैट बॉक्स पर ही सेंड हो जाएगा. WABetaInfo ने सबसे पहले इस फीचर के बारे में जानकारी दी थी और अब इसकी बीटा टेस्टिंग चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

यदि आप अभी 'Self-Chat' फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें

Step 1: अपने स्मार्टफोन पर किसी भी ब्राउजर को ओपन करें.
Step 2: इसके बाद ब्राउजर के एड्रेसबार में 'wa.me//' टाइप करें, उसके साथ ही कंट्री कोड और फिर अपना मोबाइल नंबर टाइप करें. उदहारण के लिए, भारतीय यूजर्स को मोबाइल के ब्राउजर पर टाइप करना होगा 'wa.me//91XXXXXXXXXX'.
Step 3: ये टाइप करके आप जैसे ही Enter प्रेस करेंगे आपको WhatsApp पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जिसपर दिखाई देगा You और उसके नीचे लिखा होगा  'Message yourself'.


 

Step 4: इसके बाद जो भी चाहें, खुद को भेज सकते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी को भी वो फॉरवर्ड कर सकते हैं. इस फीचर के बाद आपको अब किसी दूसरे को परेशान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

आप इस शानदार फीचर का इस्तेमाल मोबाइल और डेस्कटॉप, दोनों जगह कर सकते हैं. 

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago