✕

होम / टेक / WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लाया Video Note फीचर, जानिए कैसे होगा इसका इस्तेमाल?

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लाया Video Note फीचर, जानिए कैसे होगा इसका इस्तेमाल?

व्हाट्सऐप (WhatsApp) जल्द ही अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट करने जा रहा है. इसमें यूजर्स वॉइस नोट जैसे ही वीडियो नोट भी भेज सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेटा (Meta) के मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स को शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है. इस फीचर के जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अब वॉइस नोट के साथ-साथ वीडियो नोट  (Video note) भी भेज पाएंगे. तो आइए जानते हैं आप इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे?

टेस्टिंग मोड में है फीचर
व्हाट्सऐप पर वीडियो नोट फीचर अभी कुछ ही ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है. आने वाले समय में यह फीचर सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए शुरू कर दिया जाएगा. फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग मोड पर चलाया जा रहा है. इस फीचर के लिए आपको वीडियो नोट मोड का विकल्प भी दिया जा रहा है.

ऐसे भेजें वीडियो नोट

1. अगर आपको व्हाट्सऐप पर जब भी कोई वीडियो नोट भेजना हो, तो उसके लिए सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन करके चैट बार में जाना होगा. 
2. अब चैट बार के पास बने कैमरे पर लॉन्ग प्रेस करें.
3. इसके बाद आपके सामने 3 विकल्प सामने आएंगे, जिनमें वीडियो, फोटो और वीडियो नोट के ऑप्शन होंगे. इनमें से आप वीडियो नोट के विकल्प का चुनाव करके वीडियो नोट भेज पाएंगे.

अभी फीचर इस्तेमाल करने के लिए करें ये काम
ये नया फीचर व्हाट्सऐप iOS के 24.13.10.76 वर्जन पर है. हालांकि अगर आप अभी इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको टेस्ट फ्लाइट प्रोग्राम के साथ साइन अप करना होगा. आपको बता दें, 2023 में व्हाट्सऐप ने इंस्टेंट वीडियो नोट्स फीचर लॉन्च किया था, जिसमें 60 सेकंड के वीडियो मैसेज को तुरंत रिकॉर्ड करके भेजा जा सकता है. अब व्हाट्सऐप वीडियो नोट का जवाब देने के लिए नए शॉर्टकट टैब की टेस्टिंग शुरू कर दी है. 

हाल में एआई से जुड़े मेटा के ऐप
मेटा ने हाल में व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ा है. मेटा एआई को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि यह आपकी जरूरतों को समझ सके और तुरंत प्रतिक्रिया दे सके. व्हाट्सऐप पर मेटा एआई आपकी चैट को और भी स्मार्ट बना सकता है. यह आपके सवालों के जवाब दे सकता है, इमेजेस और GIFs जनरेट कर सकता है, और बहुत कुछ कर सकता है.
इसे भी पढ़ें-स बड़ी डील के बाद झूम उठे रेल कंपनी के शेयर, जानें किसके साथ हुआ समझौता?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago