✕

होम / टेक / UPI LITE यूजर्स को  मिलने जा रहा एक नया फीचर, इस तारीख से मिलेगी ऑटो-टॉप की सुविधा!

UPI LITE यूजर्स को  मिलने जा रहा एक नया फीचर, इस तारीख से मिलेगी ऑटो-टॉप की सुविधा!

RBI ने सितंबर 2022 में कम पैसों के ट्रांसफर के लिए तेज और आसान लेन-देन की सुविधा के लिए NPCI के साथ मिलकर UPI लाइट लॉन्च किया था. अब इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए एक नया फीचर जोड़ा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप यूपीआई लाइट (UPI Lite) ऐप यूज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, यूपीआई लाइट आने के बाद लोगों के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन काफी आसान हो गया है. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) समय-समय पर लोगों की सुविधा के लिए यूपीआई में कई नए फीचर्स ऐड करता रहता है. अब एक बार फिर NPCI यूपीआई लाइट में एक नया फीचर एड ऑन करने जा रहा है, जिसके बाद यूजर्स को बार-बार पेमेंट ऐड करने के झंझट से राहत मिल जाएगी. तो आइए जानते हैं ये फीचर क्या है और कब से आपको इसकी सुविधा मिलेगी?

यूपीआई लाइट में आएगा ये फीचर
यूपीआई लाइट यूजर्स को टॉप अप फीचर मिलेगा. इसमें यूजर्स को ऑटो टॉप-अप की सुविधा मिलने जा रही है. इससे यूजर्स को बार-बार अपने अकाउंट में बैलेंस ऐड करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. एनपीसीआई के सर्कुलर के अनुसार 31 अक्टूबर से यूजर्स राशि दोबारा जमा करने के लिए ऑटो टॉप-अप ऑप्शन का उपयोग कर सकेंगे. यूजर्स द्वारा चुनी गई राशि से यूपीआई लाइट बैलेंस ऑटोमैटिक ही खाते से यूपीआई लाइट में लोड हो जाएगा. इसका उद्देश्य किसी भी समय यूजर्स को अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में 2000 रुपये तक लोड करने और यूपीआई पिन के बिना वॉलेट से 500 रुपये तक का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करना है. हालांकि, यूजर्स किसी भी समय ऑटो टॉप- अप ऑप्शन को बंद करने में भी सक्षम होंगे.

भीम, पेटीएम सहित कुल आठ बैंकों से लिंक हैं यूपीआई लाइट  
यूपीआई के लाइट वर्जन को यूपीआई लाइट कहते हैं, जिसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ती है. यह एक ऑन डिवाइस वॉलेट फीचर है जिसमें आप छोटी राशि को बिना इंटरनेट के भी रियल टाइम में ट्रांसफर कर सकते हैं. यूपीआई लाइट का इस्तेमाल भीम और पेटीएम पर किया जा सकता है. फिलहाल कुल आठ बैंकों में यूपीआई लाइट फीचर के यूज की परमिशन मिलती है. वहीं आप यूपीआई लाइट के जरिए 24 घंटे में 4000 रुपये तक की लेनदेन की जा सकती है. लेनदेन की संख्या की लिमिट तय नहीं की गई है.

बिना पिन के ट्रांसफर होती है राशि
यूपीआई के पेमेंट पर आपको 6 या 4 डिजिट की जरूरत पड़ती है, यूपीआई लाइट में बिना पिन के पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं.यूपीआई के जरिए आप पैसे प्राप्त भी कर सकते हैं, लेकिन यूपीआई लाइट में केवल पैसे डेबिट करने की परमिशन मिलती है.

इसे भी पढ़ें-Tata की इस हॉस्पिटेलिटी कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, एक लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप!


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago