✕

होम / टेक / इस Loan App को तुरंत कर दें Uninstall, सरकार ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी

इस Loan App को तुरंत कर दें Uninstall, सरकार ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी

Cyber Dost ने एक लोन ऐप (Loan App) को लेकर यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. साइबर दोस्त एक एक्स हैंडल है, जो मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की देखरेख में संचालित होता है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में साइबर ठगी के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. कॉल, मैसेज के साथ ही ये ठग मोबाइल ऐप के जरिए भी लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. ऐसे ही एक ऐप को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स  (Ministry of Home Affairs) के साइबर साइबर-सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस ट्विटर हैंडल साइबरदोस्त ‘@CyberDost’ से यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. अगर आपके ऐंड्रॉयड फोन में ये लोन ऐप मौजूद है, तो आपको और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. साइबर दोस्त ने ऑफिशियल एक्स (x) हैंडल से पोस्ट करके इस ऐप से यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा है. पोस्ट में CyeberDost ने आरबीआई, गूगल प्ले और मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस को भी टैग किया है. तो आइए जानते हैं ये कौन सी ऐप है और यूजर्स को इससे क्या खतरा है? 

1 लाख से ज्यादा डाउनलोड और 4.4 स्टार की रेटिंग
साइबर दोस्त ने जिस ऐप को लेकर चेतावनी जारी की है, उसका नाम CashExpand-U Finance Assistant है. इस ऐप को अब गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया गया है. हटाए जाने से पहले तक इस ऐप को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था. ऐप को 4.4 स्टार की रेटिंग मिली थी और इस पर 7 हजार से ज्यादा रिव्यू भी थे.  

विदेशी कंपनियों के कनेक्शन
साइबर दोस्त ने जानकारी दी है कि नाम CashExpand-U Finance Assistant लोन ऐप का खतरनाक विदेशी कंपनियों से कनेक्शन है. जानकारी के अनुसार इस ऐप से जरिए यूजर्स को लोन का लालच देकर साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया जा रहा है. ये यूजर्स के लिए काफी खतरनाक है.

यूजर्स तुरंत करें ये काम
अगर आपके फोन में भी यह ऐप मौजूद है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल (Uninstall) कर दें. ऐप को फोन से रिमूव करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं. यहां दिए गए ऐप ऑप्शन पर टैप करें और लोन ऐप को सर्च करें. ऐप मिलने के बाद अगले पेज पर दिए गए अनइंस्टॉल ऑप्शन पर टैप कर दें. ऐसा करने से यह ऐप आपके फोन से अनइंस्टॉल हो जाएगा. ऐप को अनइंस्टॉल करने से पहले अकाउंट और डेटा को डिलीट करना भूलें. 

साइबर सिक्योरिटी से जुड़े अपडेट के लिए साइबर दोस्त को फॉलो करें
आपको बता दें, साइबरदोस्त मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स  (Ministry of Home Affairs) की महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध रोकथाम  (Cyber Crime Prevention against Women and Children (CCPWC) ) स्कीम के तहत संचालित साइबर-सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस हैंडल है. अगर आपने X पर @Cyberdost को फॉलो नहीं किया है, तो ऐसा तुरंत कर लें, क्योंकि यहां आपको साइबर सिक्योरिटी से जुड़े जरूरी अपडेट मिलते रहेंगे. ऐसे में आप कई तरह के फ्रॉड से खुद दो सुरक्षित रख सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-FSSAI ने लिया बड़ा फैसला, अब पैकेज्ड फूड पर बोल्ड अक्षरों में देनी होगी ये जानकारी


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

19 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

10 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

2 hours ago