होम / टेक / Twitter यूजर्स के लिए पूरी हुई बरसों पुरानी मुराद, पर अभी मिलेगा #BlueTick वालों को फायदा

Twitter यूजर्स के लिए पूरी हुई बरसों पुरानी मुराद, पर अभी मिलेगा #BlueTick वालों को फायदा

ट्विटर यूजर्स जिस बरसों पुरानी मांग के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, वो कंपनी ने ट्रायल के आधार पर शुरू कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः ट्विटर यूजर्स जिस बरसों पुरानी मांग के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, वो कंपनी ने ट्रायल के आधार पर शुरू कर दी है. हालांकि इसका फायदा अभी केवल चुनिंदा देशों के उन यूजर्स को मिलेगा, जिनके अकाउंट को Blue Tick मिल चुका है. हालांकि इंडिया में रोलआउट होने में अभी इस फीचर को टाइम लगेगा. 

रोलआउट हुआ एडिट करने का फीचर

ट्विटर के प्रीमियम यूजर्स अब अपने ट्वीट्स को एडिट कर सकते हैं. इस फीचर को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है. काफी सारी टेस्टिंग के बाद ट्विटर द्वारा एडिट फीचर सुविधा शुरू की गई है, जिसकी घोषणा पिछले महीने प्लेटफॉर्म ने की थी.

ऑफिशियल हैंडल पर की गई घोषणा

ट्विटर ब्लू के ऑफिशियल हैंडल ने ट्विटर पर घोषणा की: "टेस्ट अच्छे से हुआ है, ट्वीट एडिट करें फीचर अब अब कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ट्विटर ब्लू सदस्यों के लिए शुरु हो गया है!". ट्विटर ने पिछले महीने अपने एक ट्वीट को एडिट कर इस फीचर को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया था. एडिटेड ट्वीट में पोस्ट के नीचे 'लास्ट एडिटिड' दिखाया गया है.

देख सकेंगे एडिट करने की हिस्ट्री

ट्वीट को एडिट करने की संभावना के साथ, ट्विटर ब्लू यूजर्स प्रत्येक एडिटिड ट्वीट की हिस्ट्री भी देख सकते हैं ताकि वे जान सकें कि क्या बदला है. अभी के लिए एडिट की सुविधा केवल ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए पेश की गई है जो ट्विटर पर प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठाते हैं. सशुल्क सदस्यता योजना वर्तमान में भारत में उपलब्ध नहीं है. ट्विटर ने अपने प्रीमियम यूजर के लिए अमेरिका में बहुप्रतीक्षित फीचर को रोल आउट करने की योजना बनाई है.

यूजर्स को दिखेंगे सभी ट्वीट्स

यदि आप इस फीचर से बहुत अधिक खुश हैं तो जरा ये भी जान लीजिए. ये सुविधा वाली बात तो है कि आने वाले समय में आप अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे, पर ध्यान रखिए कि जिस ट्वीट को आप एडिट करेंगे, उसका पुराना वर्जन भी यूजर्स को दिखेगा. यानी आप जितनी बार एडिट करेंगे, यूजर्स को आपके पहले वाले सारे ट्वीट्स दिखेंगे. यानी दूसरे लोग ये आसानी से देख सकेंगे कि आपने एडिट करने से पहले क्या लिखा था.

कई दिनों से थी इसकी डिमांड

इसके अलावा, जो यूजर्स आपके एडिटेड ट्वीट्स देखेंगे, उसपर उन्हें एडिटेड लिखा भी दिखेगा. आपको बता दें कि ट्विटर के 320 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं. ट्विटर से एडिट बटन की डिमांड पिछले कई दिनों से की जा रही थी. टेस्ला के CEO एलन मस्क ने भी एडिट बटन की डिमांड की थी. फिलहाल टेस्टिंग के दौरान एडिट करने का मौका सिर्फ वेरिफाइड यूजर्स को ही दिया जाएगा. जब टेस्टिंग सफल हो जाएगी, तब इसे सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया जाएगा.

VIDEO: जानें क्यों पहली बार दहशत में है Facebook का स्टाफ?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

44 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

55 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 hour ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago