✕

होम / टेक / Threads ऐप ने पूरा किया 1 साल, 17.5 करोड़ यूर्जस में भारतीय की संख्या सबसे अधिक 

Threads ऐप ने पूरा किया 1 साल, 17.5 करोड़ यूर्जस में भारतीय की संख्या सबसे अधिक 

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने ऐप थ्रेड्स ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. इस ऐप ने लॉन्च होने के 1 साल के भीतर ही 17.5 करोड़ यूजर्स तक पहुंच बना ली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल मीडिया की इस दुनिया में मेटा (Meta) का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म थ्रेड्स (Threads) ने 1 साल पूरा कर लिया है. यह प्लेटफॉर्म 5 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था. इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने जानकारी दी कि दुनियाभर में 17.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल कर रहे हैं. तो चलिए आपको थ्रेड्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.  

लॉन्च के बाद ट्विटर से हुई सीधी टक्कर
मेटा ने पिछले साल 5 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट टेक्स्ट एक्सटेंशन प्लेटफॉर्म थ्रेड्स को लॉन्च किया था, जिसे आज यानी शुक्रवार  1 साल पूरा हो गया है. थ्रेड्स के प्ले स्टोर पर लॉन्च होने के बाद इसकी टक्कर सीधे तौर पर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) से हुई. थ्रेड्स के लिए एक्स के यूजर्र को अपनी तरफ लाना भी एक बड़ा चेलेंज था,

लॉन्च के बाद 1 सप्ताह में ही जुड़ गए थे 100 मिलियन यूजर्स
मेटा के अनुसरा थ्रेड्स के लॉन्च होने के 1 हफ्ते के अंदर ही 100 मिलियन यूजर्स इसका यूज करने लगे थे और इसके पीछे की वजह थी इंस्टाग्राम यूजर्स का आसानी से थ्रेड्स प्रोफाइल को सेट कर लेना था. इस फीचर के कारण यूजर्स को थ्रेड्स पर अपनी प्रोफाइल बनाने में कोई भी परेशानी नहीं आई, लेकिन कुछ यूजर्स को थ्रेड्स पसंद नहीं आया, तो उन्होनें इससे दूरी बना ली.

जुकरबर्ग ने किया ये पोस्ट
थ्रेड्स ऐप के 1 साल पूरे होने पर जुकरबर्ग ने पोस्ट करके लिखा है कि यह साल मेटा के लिए जबरदस्त रहा. उन्होंने बताया कि थ्रेड्स का मंथली एवरेज यूजर्स की संख्या 15 करोड़ है. मार्केटिंग स्ट्रैटजी पर नजर रखने वाली फर्म सेंसर टॉवर के मुताबिक, थ्रेड्स जब लॉन्च हुआ तो मेटा के यूजर्स खास तौर पर इंस्टाग्राम यूजर्स इसके तरफ आकर्षित हुए. यही कारण रहा कि इस प्लेटफॉर्म पर पहले ही हफ्ते में यूजर्स की संख्या 10 करोड़ हो गई थी. वर्तमान में थ्रेड्स यूजर्स की संख्या 17.5 करोड़ है, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की हैं. 

थ्रेड्स पर क्रिकेट  संबंधी चर्चाओं को मिला बढ़ावा
मेटा ने जानकारी दी है कि क्रिकेट भारत में लोकप्रियता हासिल कर रहा है. टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप, आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग 2024 ये कुछ ऐसे क्षण रहे हैं, जिन्होंने इस साल थ्रेड्स पर क्रिकेट संबंधी चर्चाओं को बढ़ावा दिया है. इतना ही नहीं 200 से अधिक क्रिएटर्स ने थ्रेड्स पर आईपीएल से जुड़े अपडेट भी शेयर किए. 
 
इसे भी पढ़ें-WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लाया Video Note फीचर, जानिए कैसे होगा इसका इस्तेमाल?

यूजर्स की संख्या में भी आई कमी 
थ्रेड्स ने यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़े रखने के लिए काफी संघर्ष भी किया है. आपको बता दें, आज भले भी थ्रेड्स के यूजर्स की संख्या 17.5 करोड़ पहुंच गई है, लेकिन पिछले साल जुलाई की तुलना में यूजर्स इंगेजमेंट 65 प्रतिशत तक कम है. 

थ्रेड्स की कुछ रिपोर्ट्स
थ्रेड्स को लेकर कई सारे पहलु सामने आए हैं, मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के अनुसार थ्रेड्स की सर्विस के चलते यूजर्स उसकी तरफ आकर्षित तो हुए हैं, लेकिन कंपनी को इंगेजमेंट बढ़ाने में काफी संघर्ष करना पड़ा है. वहीं दूसरी तरफ सेंसर टॉवर के आंकड़ों की माने तो यूजर्स ने थ्रेड्स पर लगभग तीन सेशन और डेली सात मिनट का समय बिताया है. अगर हम इसकी पिछले साल जुलाई के आंकड़ों से तुलना करें तो ये लगभग 79% और 65% कम है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago