होम / टेक / IIT बॉम्‍बे के इस स्‍टूडेंट को मिला अब तक का सबसे महंगा पैकेज, इतने करोड़ का है ऑफर 

IIT बॉम्‍बे के इस स्‍टूडेंट को मिला अब तक का सबसे महंगा पैकेज, इतने करोड़ का है ऑफर 

इस साल जून में आई रैंकिंग में आईआईटी बॉम्‍बे की रैंकिंग एक स्‍पॉट कम हो गई थी. लेकिन बावजूद उसके यहां के स्‍टूडेंट को मिले इस प्‍लेसमेंट ने इस इंस्‍टीटयूट को चर्चा में ला दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की इकोनॉमी के हाल ही में आए आंकड़ों ने सभी के लिए सकारात्‍मक रूझान पैदा किए हैं. इस बीच अगली सकारात्‍मक खबर आईआईटी बॉम्‍बे से आई है. जहां एक स्‍टूडेंट को 2022-23 के सेशन के लिए इंटरनेशनल कंपनी की ओर से सबसे हाई पैकेज मिला है. इस स्‍टूडेंट को कंपनी की ओर से 3.67 करोड़ सालाना का पैकेज मिला है. इसका मतलब है हर महीने 30 लाख रुपये का वेतन इस स्‍टूडेंट को मिलेगा. वहीं डोमेस्टिक प्‍लेसमेंट में एक स्‍टूडेंट को 1.68 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. 

कितने स्‍टूडेंट को मिला 1 करोड़ का पैकेज? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी ने बताया है कि इस साल वर्ष 2022-23 के लिए 16 स्‍टूडेंट ऐसे हैं जिन्‍हें 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का पैकेज मिला है. कुल 65 स्‍टूडेंट ऐसे हैं जिन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय कंपनियों की ओर से पैकेज मिला है. जिन कंपनियों ने आईआईटी बॉम्‍बे में आकर ये प्‍लेसमेंट दिया है उनमें यूएसए, जापान, यूके, नीदरलैंड, हॉंगकांग और ताइवान जैसे देश हैं.  वर्ष 2022-23 में स्‍टूडेंट को 21.82 लाख का औसत पैकेज मिला है. जानकारी के अनुसार ये पिछले साल के पैकेजे से ज्‍यादा है. इस प्‍लेसमेंट प्रोसेस में इस साल 1845 स्‍टूडेंट ने भाग लिया था जिनमें से 1516 स्‍टूडेंट ने अपना जॉब सुरक्षित किया है. 

किन सेक्‍टरों में मिला है सबसे ज्‍यादा जॉब? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्‍यादा जॉब इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर के लोगों को मिला है.  जबकि आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्‍टर में इस साल पिछले साल के मुकाबले कम प्‍लेसमेंट देखने को मिली है. 88 कंपनियों की ओर से 302 स्‍टूडेंट को आईटी/सॉफ्टवेयर सेक्‍टर में जॉब मिला है. दूसरे जिन सेक्‍टरों में स्‍टूडेंट को नौकरी मिली है उनमें ट्रेडिंग, फिनटेक, बैंकिंग, एजुकेशन और डिजाइन शामिल है. 

आईआईटी बॉम्‍बे की गिर गई थी रैंकिंग 
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा हर साल जारी की जाने वाली रैंकिंग में आईआईटी की रैंकिंग में इस साल जून में  एक स्‍पॉट गिर गई थी. पिछले महीने आईआईटी बॉम्‍बे उसको मिले 160 करोड़ रुपये के डोनेशन को लेकर चर्चा में था. ये दान नंदन नीलेकणि द्वारा आईआईटी बॉम्‍बे के साथ उसके जुड़ाव के 50 साल पूरे होने के मौके पर दिये गए 350 करोड़ रुपये के दान के बाद आया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

12 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

15 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

14 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

14 hours ago