होम / टेक / अब SmartPhone को Thermometer जैसे करें इस्तेमाल, जानिए कैसे होता है कमाल?

अब SmartPhone को Thermometer जैसे करें इस्तेमाल, जानिए कैसे होता है कमाल?

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में रिसर्चर्स की एक टीम ने FeverPhone नाम का एक ऐप बनाया है जो आपके स्मार्टफोन को थर्मामीटर में तब्दील कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आजकल का जमाना, डिजिटल जमाना है और डिजिटली शायद ही कुछ ऐसा है जो आपकी जेब में पड़ा स्मार्टफोन नहीं कर सकता है. वैसे तो अभी भी कुछ-कुछ चीजें हैं, जो आपका स्मार्टफोन नहीं कर सकता लेकिन धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी में बदलाव किया जा रहा है जिससे आपका स्मार्टफोन आपकी जरूरत के सारे कामों को अंजाम दे सके. हाल ही में एक ऐसा आविष्कार हुआ है जिससे आपका फोन एक थर्मामीटर का काम भी कर सकता है. 

आ गया FeverPhone
वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में रिसर्चर्स की एक टीम ने FeverPhone नाम का एक ऐप बनाया है जो आपके स्मार्टफोन को थर्मामीटर में तब्दील कर सकता है और दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए आपको किसी प्रकार के हार्डवेयर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. FeverPhone के क्रिएटर्स की मानें तो यह ऐप फोन की टचस्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए फोन में मौजूद बैटरी का तापमान मापने वाले सेंसर्स के माध्यम से डाटा इकट्ठा करता है जिसका इस्तेमाल करके एक मशीन लर्निंग मॉडल लोगों के शरीर का उचित तापमान मापता है. 

आपातकालीन विभाग में हुई टेस्टिंग
यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा है कि रिसर्चर्स ने एक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 37 मरीजों पर FeverPhone को टेस्ट किया तो पाया गया कि इस ऐप की मदद से नापा गया तापमान कुछ कंज्यूमर थर्मामीटर्स के जितना ही था. रिसर्चर्स की मानें तो यह पहला ऐप है जो फोन में पहले से मौजूद सेंसर्स का इस्तेमाल करके यह अनुमान लगा सकता है कि किसी को बुखार है या फिर नहीं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा अभी इस ऐप को और ज्यादा ट्रेनिंग की जरूरत है ताकि डॉक्टर इसका इस्तेमाल कर सकें. 

कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
रिसर्चर्स की मानें तो प्रोफेशनल रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले थर्मामीटर Thermistors नाम के छोटे-छोटे सेंसर्स का इस्तेमाल करके मानव शरीर के तापमान का पता लगाते हैं. कुछ बहुत ही महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी Thermistors होते हैं और आमतौर पर फोन में इनका इस्तेमाल बैटरी का तापमान मापने के लिए किया जाता है. लेकिन वाशिंगटन विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह पता लगा लिया कि वह इन्हीं सेंसर के इस्तेमाल से एक व्यक्ति और फोन के बीच ट्रान्सफर हुई गर्मी को माप सकते हैं. फोन की टचस्क्रीन मानव त्वचा और फोन के बीच होने वाले कांटेक्ट के बारे में पता लगा सकती है और Thermistor यह माप सकता है कि एक मानव शरीर से स्पर्श के बाद फोन का तापमान कितना बढ़ा और FeverPhone इसी तरह काम करता है. 
 

यह भी पढ़ें: आखिर क्या होता है H-1B वीजा? भारतीय लोगों के लिए आई खुशखबरी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago