✕

होम / टेक / जबरदस्त फीचर्स के साथ इस महीने लॉन्च होंगे Redmi के ये दो नए फोन, जानिए इनकी कीमत

जबरदस्त फीचर्स के साथ इस महीने लॉन्च होंगे Redmi के ये दो नए फोन, जानिए इनकी कीमत

इसी महीने यानी नवंबर 2024 में Realme GT7 Pro और Redmi A4 5G ये दोनों स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए. दरअसल, इस महीने यानी नवंबर में ही रियलमी (Realme) और रेडमी (Redmi) भारतीय बाजार में अपने दो धमाकेदार स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली हैं. तो आइए आपको इन दोनों स्मार्टफोन यानी Realme GT7 Pro और Redmi A4 5G की लॉन्च डेट से लेकर इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी देते है.

इस दिन लॉन्च होंने दोनों स्मार्टफोन
इस रियलमी स्मार्टफोन को 26 नवंबर दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. आधिकारिक लॉन्च के बाद इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं, रेडमी ब्रैंड के इस अर्फोडेबल 5जी स्मार्टफोन को 20 नवंबर को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद आप लोग इस 5जी मोबाइल फोन को Xiaomi की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम के अलावा अमेजन से खरीद पाएंगे.  इन दोनों ही अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लिए अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे इन स्मार्टफोन्स में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स का पता चला है.

Realme GT7 Pro में मिलेंगे ये फीचर्स
ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग रियलमी मोबाइल फोन के कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया गया है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रियलमी जी7 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फिलहाल इस फोन के प्रोसेसर डिटेल्स के अलावा और कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. इसकी कीमत करीब 44 हजार रुपये है.

Redmi A4 5G में मिलेंगे ये फीचर्स
अमेजन पर इस फोन के लिए अलग से एक पेज तैयार किया गया है जिसपर फोन के कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया गया है. इस डिवाइस में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेनरेशन 2 प्रोसेसर, 6.88 इंच डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5160mAh बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी. इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये होगी. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

33 minutes ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

18 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

16 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

19 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

20 hours ago