होम / टेक / WhatsApp के खिलाफ टेलीकॉम कंपनियों ने की सरकार से एक्शन की मांग, जानिए इसकी वहज?

WhatsApp के खिलाफ टेलीकॉम कंपनियों ने की सरकार से एक्शन की मांग, जानिए इसकी वहज?

जियो और एयरटेल (Jio And Airtel) जैसी दिग्गज टेलिकॉम कंपनियों ने सोशल मीडिया ऐप्स जैसे वॉट्सऐप,टेलिग्राम, सिग्नल के खिलाफ एक्शन की मांग की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ सालों में इंटरनेट के चलते कॉलिंग और मैसेजिंग की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां पहले तक कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए टेलिकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) पर पूरी तरह से निर्भर रहना पड़ता था. वहीं, अब इंटरनेट डेटा की मदद से ही वीडियो कॉलिंग, मैसेजिंग और वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलने लगी है, मतलब अगर आपके पास वाई-फाई है, तो आप इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. ऐसे में आपको मोबाइल रिचार्ज की जरूरत नहीं है या फिर सस्ता रिचार्ज करके भी काम चला सकते हैं. इससे एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया को जोरदार नुकसान हो रहा है. इसके चलते इन टेलीकॉम कंपनियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. तो आइए जानते हैं इन कंपनियों ने सरकार से क्या कहा है?

कंपनी और सरकार दोनों को हो रहा भारी नुकसान
पहले कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए टेलिकॉम सर्विस का इस्तेमाल करना होता था. वहीं, बैंक ओटीपी, डिलीवरी ओटीटी समेत कई मैसेजिंग सर्विस का इस्तेमाल के लिए भी टेलिकॉम सर्विस का ही यूज होता है, लेकिन अब डिलीवरी, पार्सल, बैंकिंग पासवर्ड का ओटीपी वॉट्सऐप, टेलिग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वेरिफाई किया जाता है. जिस बैंक ओटीटी मैसेज, वेरिफिकेशन के लिए जियो, एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों की मोटी कमाई होती है, उस पर एक तरह के डाका डाल दिया गया है. एयरटेल और जियो जैसे कंपनियों की शिकायत है कि व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म से सरकार और टेलिकॉम कंपनियां दोनों को नुकसान हो रहा है, जहां सरकार को रेवेन्यू के तौर पर नुकसान हो रहा है. वहीं, जियो, एयरटेल को यूजरबेस के तौर पर नुकसान हो रहा है. ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों का खर्च बढ़ रहा हैं, जबकि कमाई कम हो रही है. अगर व्हाट्सऐप और टेलिग्राम जैसे ओटोटी ऐप्स को रेगुलेट किया जाता है, तो उन्हें लाइसेंसिंग के साथ सरकार को फीस देनी पड़ सकती है. 

व्हाट्सऐप को कानून के दायरे में लाने की तैयारी
टेलीकॉम कंपनियां चाहती हैं कि व्हाट्सएप, सिग्नल और टेलीग्राम जैसे ऐप्स कानून के दायरे में आए. मतलब इन सभी प्लेटफॉर्म पर लाइसेंस प्रक्रिया लागू हो. इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों की ओर से सरकार से शिकायत की गई है. टेलिकॉम कंपनियों जैसे रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और COAI ने मिलकर सरकार को शिकायत की है.

कंपनियों की मांग ऐप्स पर लागू हो लाइसेंस 

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि ये ऐप्स भी टेलीफोन की तरह काम करते हैं, इसलिए इन पर भी लाइसेंस होना चाहिए. COAI ने कहा कि ये ऐप्स अब नए टेलीकॉम कानून के तहत आते हैं. रिलायंस जियो के अनुसार नए कानून में 'मैसेज' और 'टेलीकॉम सेवा' की जो परिभाषा दी गई है, उसमें इंटरनेट पर चलने वाले सभी तरह के संदेश शामिल हैं, इसलिए इन ऐप्स पर भी लाइसेंस होना चाहिए. वहीं, भारती एयरटेल के अनुसार नए कानून में 'टेलीकॉम सर्विस' और ऐप्स को भी इस कानून के तहत लाया जा सकता है.

विदेशी ऐप्स से खतरा

टेलीकॉम कंपनियों के अनुसार इनमें से ज्यादातर ऐप्स विदेशों में बने हैं, इसलिए जरूरी है कि इन ऐप्स पर भी नियम बनें. अगर इन ऐप्स पर लाइसेंस हो जाएगा तो सरकार इन पर नजर रख सकेगी. इससे देश और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ेगी. साथ ही उनकी शिकायतों का भी समाधान हो सकेगा. 

इसे भी पढ़ें-WhatsApp पर जल्द मिलेगा ये सिक्योरिटी फीचर, अनजान नंबर से आने वाले मैसेज ऐसे होंगे ब्लॉक!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago