होम / टेक / छंटनी में सबसे ऊपर टेक कंपनियां, 2023 में इतने लोगों ने गंवाई नौकरी!

छंटनी में सबसे ऊपर टेक कंपनियां, 2023 में इतने लोगों ने गंवाई नौकरी!

AltIndex द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार 2022 में हुई छंटनी के दौरान टेक इंडस्ट्री के 2,02,000 लोगों ने नौकरी गंवाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोविड की वजह से पैदा हुई अनेकों समस्याओं में से एक छंटनी (Layoffs 2023) की समस्या भी है. जहां भारत में टेक इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों के दौरान काफी तेजी से विकास किया है, वहीं इस एक इंडस्ट्री में छंटनी की समस्या भी काफी व्यापक रूप में देखने को मिली है. 

छंटनी की लहर हुई और बड़ी
इस साल टेक कंपनियों द्वारा की गई छंटनी में 40% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इस साल अभी तक टेक कंपनियों द्वारा भारत में 2,26,000 लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है. AltIndex द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार 2022 में हुई छंटनी के दौरान टेक इंडस्ट्री के 2,02,000 लोगों ने नौकरी गंवाई थी, जिसका सीधा मतलब ये है कि पिछले साल के मुकाबले यह संख्या 40% ज्यादा है. 2023 में टेक क्षेत्र काफी मुश्किलों में नजर आ रहा है और इस डेटा को देखने पर स्थिति काफी भयावह नजर आ रही है. 

सबसे खराब साल बन रहा है 2023
2023 टेक इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साल बनता जा रहा है और इसका एक प्रमुख कारण है छंटनी की ये लहर, जिसकी वजह से इस साल अभी तक बहुत से ऑफिस और कंपनियां बंद हो चुकी हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 टेक इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे खराब साल साबित हो रहा है. पिछले साल जनवरी से दिसंबर के बीच की अवधि की बात करें तो लगभग 1,64,744 लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी. इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ जनवरी में ही 75,912 लोगों ने ही अपनी नौकरी गंवा दी थी, यह संख्या 2022 के दौरान हुई कुल छंटनी का लगभग 50% है. 

इतिहास है और भयानक
छंटनी की लहर का प्रभाव छोटी टेक कंपनियों पर भी दिखने लगा है, खासकर ऐसी कंपनियों पर जो रिटेल, क्रिप्टोकरेंसी और ट्रांसपोर्टेशन जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं. टेक इंडस्ट्री में हुई छंटनी की बदौलत इन कंपनियों पर इतना ज्यादा दबाव पड़ा है कि इन्हें अपनी लागत कम करने के लिए विभिन्न कदम उठाने पड़ रहे हैं. अगर आप इतिहास में थोड़ा सा और पीछे जाएं तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 2021 से लेकर अभी तक टेक कंपनियों ने अभी तक लगभग 4,05,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. 
 

यह भी पढ़ें:  बेचे जाएंगे Indigo के 3,730 करोड़ के शेयर, क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

40 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

49 minutes ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

1 hour ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago