होम / टेक / IPhone तैयार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनेगी Tata, बस कुछ दिन का है इंतजार! 

iPhone तैयार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनेगी Tata, बस कुछ दिन का है इंतजार! 

टाटा ग्रुप और विस्ट्रॉन कॉर्प के बीच बातचीत आखिरी चरण में पहुंच गई है और जल्द ही डील फाइनल होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ग्रुप iPhone बनाने वाली कंपनी Apple की सप्लायर फैक्ट्री को अपना बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है. कर्नाटक में स्थित विस्ट्रॉन कॉर्प (Wistron Corporation) Apple की सप्लायर कंपनी है, जल्द ही टाटा समूह इस कंपनी का अधिग्रहण करने वाला है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत आखिरी चरण में पहुंच गई है और अगस्त तक डील फाइनल हो जाएगी. इस डील के सील होते ही टाटा iPhone असेंबल करने वाली भारत की पहली कंपनी बन जाएगी.

10,000 से ज्यादा कर्मचारी
Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा ग्रुप विस्ट्रॉन कॉर्प के अधिग्रहण के बेहद करीब पहुंच गया है और डील अगले महीने यानी अगस्त तक फाइनल हो सकती है. कर्नाटक स्थित विस्ट्रॉन कॉर्प की फैक्ट्री में 10,000 से ज्यादा कर्मचारी iPhone 14 तैयार करते हैं. विस्ट्रॉन कॉर्प ने मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष तक $1.8 बिलियन डॉलर मूल्य के iPhone भेजने और अगले वर्ष तक कारखाने में कर्मचारियों की संख्या को तीन गुना करने की प्रतिबद्धता जताई है. 

कीमतें हो सकती हैं कम
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टाटा ग्रुप फैक्ट्री का अधिग्रहण करने के बाद विस्ट्रॉन कॉर्प की प्रतिबद्धताओं पर आगे बढ़ेगा. विस्ट्रॉन कॉर्प फैक्ट्री के अधिग्रहण का मतलब होगा भारत में ताइवान की इस कंपनी के iPhone मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन की समाप्ति. इसी के साथ टाटा iPhone बनाने वाली भारत की पहली कंपनी बन जाएगी. माना जा रहा है कि टाटा द्वारा भारत में आईफोन बनाने से उसकी कीमतों में भी कुछ कमी देखने को मिल सकती है. बता दें कि मोदी सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हाल के वर्षों में विभिन्न प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिससे विदेशी कंपनियां भारत की ओर आकर्षित हो रही हैं.

ऐसे मिल सकता है फायदा
वहीं, Apple भी अपने iPhone उत्पादन को लेकर चीन पर निर्भरता को खत्म करना चाहती है और उसे भारत बेहतरीन ऑप्शन नजर आ रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी भारतीय कंपनी द्वारा iPhone का उत्पादन अन्य वैश्विक कंपनियों को चीन पर अपनी निर्भरता कम करने और भारत पर फोकस करने के लिए प्रेरित करेगा. इससे पहले, TrendForce की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आगामी iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल का निर्माण भारत में Tata Group द्वारा किया जा सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago