होम / टेक / तुरंत बंद कर दें अपने मोबाइल की ये सेटिंग, कंपनियां सुन रही हैं आपकी बातें!
तुरंत बंद कर दें अपने मोबाइल की ये सेटिंग, कंपनियां सुन रही हैं आपकी बातें!
आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हों या iPhone, आपने अनुभव किया होगा कि 'Ok Google' या 'Hey Siri' बोलते ही वॉयस असिस्टेंट एक्टिव हो जाता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मोबाइल फोन हमारे लिए कितना जरूरी बन गए हैं, बताने की जरूरत नहीं. हमारी पूरी दुनिया मोबाइल के इर्दगिर्द घूमती है, लेकिन टेक्नोलॉजी के फायदे हैं, तो उसके कुछ नुकसान भी हैं. क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन में मौजूद माइक्रोफोन की मदद से आपकी बातें सुनी और रिकॉर्ड भी की जा सकती हैं? कई बार आपने महसूस किया होगा कि आप जिस प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में बात करते हैं, उसी के विज्ञापन आपको नजर आने लगते हैं. दरअसल, Apple और Google अपने वर्चुअल असिस्टेंट्स Siri और Google Assistant को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनती हैं.
पहले ही ले लेती हैं अनुमति
वैसे, कंपनियां दावा करती हैं कि रिकॉर्डिंग से जुड़ी व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाती, लेकिन क्या आप चाहते हैं कि कोई आपकी बातें सुने या रिकॉर्ड करे? गौर करने वाली बात ये है कि इसकी अनुमति कंपनियां डिवाइस सेटअप करते वक्त ही आपसे ले लेती हैं. ऐसे में आपको पता भी नहीं चलता कि आपकी बातें रिकॉर्ड हो रही हैं. हालांकि, कुछ सेटिंग हैं, जिनकी मदद से आप यह रोक सकते हैं.
एक्टिव हो जाता है असिस्टेंट
आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हों या iPhone, आपने अनुभव किया होगा कि 'Ok Google' या 'Hey Siri' बोलते ही वॉयस असिस्टेंट एक्टिव हो जाता है, वो इसलिए कि कंपनियों के पास माइक्रोफोन का एक्सेस होता है, इसके चलते ही वो इस तरह की सेवाएं दे पाती हैं. कंपनियां अपनी इन सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यूजर्स का वॉइस डेटा भी जुटाती हैं और अधिकांश यूजर्स को इसका आभास भी नहीं होता. क्योंकि इसकी अनुमति वो पहले ही दे चुका होता है. अब जानते हैं कि आखिर इसे कैसे रोका जा सकता है.
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए
यदि आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल असिस्टेंट को ऑफ करने के लिए फोन की Settings' में जाएं. यहां Google' पर टैप करें. इसके बाद Accounts & Privacy और Google Account में जाएं. यहां से Data & Personalization सेक्शन में जाने के बाद Manage Your Activity Controls को चुनें और Voice & Audio Activity के सामने नजर आ रहे टॉगल ऑफ कर दें. आपके पास गूगल असिस्टेंट को पूरी तरह डिसेबल करना का भी ऑप्शन है. ऐसा आप Google सेटिंग में जाने के बाद Google Assistant को स्विच ऑफ करके कर सकते हैं.
iPhone यूजर्स के लिए
अगर आप iPhone यूजर हैं, तो Settings में जाने के बाद Siri & Search पर टैप करें. इसके बाद आपको Listen for Hey Siri और Press Home for Siri ऑप्शंस के सामने दिख रहे टॉगल्स को बंद करना होगा. इसके बाद Siri Assistant काम नहीं करेगा. आप चाहें तो इसे पूरी तरह डिसेबल भी कर सकते हैं. तो अगर आप नहीं चाहते कि आपकी बातें रिकॉर्ड हों या सुनी जाएं तो इन टिप्स को आजमा कर ऐसा कर सकते हैं.
टैग्स