होम / टेक / झटका: Spotify पर लद गए Free के दिन, इस तरह होगी जेब ढीली

झटका: Spotify पर लद गए Free के दिन, इस तरह होगी जेब ढीली

Spotify कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़कर भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म बन गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि कंपनी ने अपने फ्री यूजर्स को झटका देते हुए फ्री यूजर्स के लिए कई फीचर्स को बंद कर दिया है. अब न आप गाने रिपीट कर सकते हैं और न ही अगले गाने को सुन सकते हैं. आइये जानते हैं उन फीचर्स के बारे में जिन्हें Spotify द्वारा फ्री-यूजर्स के लिए बंद कर दिया है. 

Spotify-भारत का नंबर 1 ऐप?
इस साल अप्रैल में Redseer द्वारा की गई एक स्टडी में सामने आया था कि Spotify ने यूट्यूब म्यूजिक (Youtube Music) और जिओ सावन (Jio Saavn) जैसे जाने-माने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है और भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म बन गया है. Redseer द्वारा यह भी कहा गया था कि भारतीय म्यूजिक स्ट्रीमिंग मार्केट में Spotify की हिस्सेदारी लगभग 26% पर पहुंच गई थी. अब फ्री-यूजर्स के लिए कुछ विशेष फीचर्स को बंद कर देने से म्यूजिक स्ट्रीमिंग मार्केट में Spotify की हिस्सेदारी कम हो सकती है. 

क्यों लिया गया ये फैसला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Spotify द्वारा यह फैसला देश में अपने पेड सब्स्क्राइबर बेस (Paid Subscriber Base) को बढ़ाने के लिए किया गया है. अगर आप भी फ्री यूजर हैं तो 9 अक्टूबर 2023 से आप Spotify की प्लेलिस्ट में किसी एक निश्चित ऑर्डर में गाने नहीं सुन पाएंगे. इतना ही नहीं, अगर आप फ्री में Spotify पर गाने सुनते हैं तो अब आप न तो गाने रिपीट कर पायेंगे, न पिछले गाने पर जा पायेंगे, न किसी गाने एक निश्चित पार्ट को सुन पायेंगे. Spotify द्वारा अपने फ्री-यूजर्स के लिए ये सभी फीचर्स बंद कर दिए गए हैं. 

Spotify ने दिया ये बयान 
जहां एक तरफ इस फैसले को कंपनी द्वारा अपने पेड-यूजर बेस में वृद्धि करने के नजरिये से देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ Spotify का कहना है कि यह फैसला कंपनी द्वारा फ्री-एक्सपीरियंस को सभी मार्केटों के अनुरूप सुसंगत बनाने के लिए लिया गया है. फ्री-यूजर्स अभी भी उन गानों को सुन सकते हैं जिन्हें वह सुनना चाहते हैं और वह जितनी देर चाहें उतनी देर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि यूजर्स प्लेलिस्ट में जाकर दोबारा गानों को प्ले भी कर सकते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: भारत में Disney के स्ट्रीमिंग और TV बिजनेस पर टिकी है Blackstone की निगाह!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

10 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

5 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

5 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

7 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

9 hours ago