होम / टेक / मोबाइल कंपनियां अब नहीं बनाएंगी 4G स्मार्टफोन, होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव 

मोबाइल कंपनियां अब नहीं बनाएंगी 4G स्मार्टफोन, होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव 

सरकार ने मोबाइल मेकर्स को 3 महीने के अंदर 5G पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में 5G युग की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सरकार चाहती है कि मोबाइल कंपनियां 5G पर फोकस करें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इसके लिए डेडलाइन भी तय की है. हाल ही में इस विषय पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई. जिसमें कंपनियों ने बताया कि वे 10 हजार या उससे ज्यादा की कीमत वाले 4G स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग बंद कर देंगी. कंपनियां अब 10 हजार से ज्यादा की कीमत वाले 5G कनेक्टिविटी के स्मार्टफोन ही बनाएंगी.

3 महीने की डेडलाइन
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (DoT) और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MEIT) ने मोबाइल ऑपरेटर्स और स्मार्टफोन मेकर्स को 3 महीने में 5G सर्विस पर शिफ्ट होने के निर्देश दिए हैं. एक अनुमान के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब 75 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं और इनमें से अधिकांश 3G और 4G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं. हाल ही में हुई मीटिंग में एपल, सैमसंग जैसी कंपनियों के अधिकारियों सहित टेलीकॉम ऑपरेटर्स भी मौजूद थे.

Apple कब देगी सुविधा?
भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने एक अक्टूबर से देश के कुछ शहरों में 5G सर्विस देना शुरू कर दिया था. एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलिगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में सेवा शुरू की. वहीं, जियो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5G सर्विस दे रही है. वहीं. Apple यूजर्स की बात करें तो कंपनी ने भारत में अब तक 5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू नहीं की. हालांकि, कंपनी का कहना है कि वो भारत में बेस्ट 5G एक्सपीरिएंस देने के लिए काम कर रही है. संभवतः दिसंबर तक आईफोन यूजर्स 5G सर्विस इस्तेमाल कर सकेंगे.

स्पीड पर रहेगी नज़र
चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन का बाजार है. 5G लॉन्च के साथ ही अब यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा. इसके अलावा भी 5G के कई लाभ होंगे. हालांकि, ये देखने वाली बात होगी कि जितनी स्पीड के दावे किए जा रहे हैं, वो लंबे समय तक कायम रहते हैं या नहीं. 4G के समय भी स्पीड को लेकर दावे हुए थे, लेकिन बाद में यूजर्स को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago