होम / टेक / Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च, मिलेगा 6 सालों का साथ, देखें प्राइस और स्पेक्स

Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च, मिलेगा 6 सालों का साथ, देखें प्राइस और स्पेक्स

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपना मिड बजट रेंज गैलेक्सी A16 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. जानिए फीचर्स और कीमत.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च कर दिया है. ये डिवाइस कुछ वक्त पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है. इसमें आपको 6.7-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है.  इसमें IP54 रेटिंग मिलती है, जिसका मतलब है कि ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB RAM और 256GB का स्टोरेज मिलता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Samsung Galaxy A16 5G की कीमत 

कंपनी ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. Samsung Galaxy A16 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. ये फोन ब्लू, ब्लैक, गोल्ड और लाइट ग्रीन में लॉन्च हुआ है. इसे आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट Axis Bank और SBI कार्ड पर मिलेगा.  

6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले, छह साल का सिक्युरिटी अपडेट

Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले होगा. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पिक्सल रेजलूशन 1080 × 2340 है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें  Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm SoC प्रोसेसर है. स्मार्टफोन की खास बात है कि इसमें छह ऑपरेटिंग सिस्टम और छह साल के सिक्युरिटी अपडेट दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.0 पर रन करता है.

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी के लिए 13 MP फ्रंट कैमरा

Samsung Galaxy A16 5G स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है. इनमें एक 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर, और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. वीडियो और सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के आगे की तरफ 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

इन बैंक कार्ड्स पर मिलेगा 1000 रुपए डिस्काउंट

Samsung Galaxy A16 5G में IP54 सर्टिफिकेशन भी है, यानी यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित है. फोन में Samsung का Knox Vault सुरक्षा फीचर भी है. साथ ही, इसमें NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) द्वारा संचालित Tap and Pay फीचर वाला सैमसंग वॉलेट भी मिलता है. स्मार्टफोन 8GB RAM और 128 GB, 8GB RAM और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है. अमेजन, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy A16 5G पर एक्सिस, SBI क्रेडिट कार्ड पर एक हजार रुपए तक अतिरिक्त छूट मिलेगी. इसके अन्य फीचर्स में Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C Port, NFC शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago