होम / टेक / आज से शुरू हुआ JIO का इन शहरों में 5G ट्रायल, सिम बदले बिना ऐसे मिलेगा कनेक्शन

आज से शुरू हुआ JIO का इन शहरों में 5G ट्रायल, सिम बदले बिना ऐसे मिलेगा कनेक्शन

कंपनी के ग्राहकों को 4G से 5G पर माइग्रेट होने पर सिम को नहीं बदलना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दशहरे के खास मौके पर रिलायंस जियो ने देश के चुनिंदा शहरों में अपनी 5G सेवाओं को लॉन्च कर दिया है. कंपनी के ग्राहकों को 4G से 5G पर माइग्रेट होने पर सिम को नहीं बदलना पड़ेगा. फिलहाल कंपनी प्रत्येक शहर में कुछ सलेक्टेड यूजर्स को ही 5G का ट्रायल पेश करेगी. इसके लिए फिलहाल उनको कनेक्शन में किसी तरह का बदलाव नहीं करना पड़ेगा. हां उनके पास जो फोन है वो 5G  वाला होना चाहिए. 

इन शहरों में शुरू हुआ ट्रायल

फिलहाल जियो ने देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में ट्रायल को शुरू किया है. अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा. 

यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत  इन ग्राहकों को 1 Gbps+ तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा. जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे, अन्य शहरों के लिए बीटा ट्रायल सेवा को खोलने की घोषणा की जाएगी. यूजर्स इस बीटा ट्रायल का लाभ तब तक उठा पाएंगे जब तक कि शहर का नेटवर्क कवरेज पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता है.  

सभी 5G फोन्स में काम करेगा नेटवर्क

यूजर्स के लिए Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड होगी. Jio सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ भी काम कर रहा है ताकि ग्राहकों के पास चुनने के लिए 5G डिवाइस की व्यापक रेंज हो.

JIO TRUE 5G की 3 बड़ी खासियतें

स्टैंड-अलोन 5G

यह स्टैंड-अलोन नेटवर्क है यानी इस एडवांस 5जी नेटवर्क का  4जी नेटवर्क से कोई लेना देना नही है. जबकि अन्य ऑपरेटर 4जी-बेस्ड नेटवर्क लॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं. इसका सीधा फायदा जियो के True 5G को मिलेगा. इसमें लो लेटेंसी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं.

स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण

700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज, 5जी स्पेक्ट्रम बैंड का सबसे बड़ा और सबसे उपयुक्त मिश्रण, जो जियो ट्रू 5जी को अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले बढ़त दिलाता है. दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण 700 मेगाहर्ट्ज लो-बैंड स्पेक्ट्रम रखने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है. इससे अच्छी इनडोर कवरेज मिलती है. यूरोप, अमेरिका और यूके में इस बैंड को 5जी के लिए प्रीमियम बैंड माना जाता है.

कैरियर एग्रीगेशन 

कैरियर एग्रीगेशन नाम की एडवांस टेक्नोलॉजी 5जी की अलग अलग फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत "डेटा हाईवे" बनाती है. जो यूजर्स के लिए कवरेज, क्षमता, गुणवत्ता और किफायत का एक शानदार पैकेज है. शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, कौशल विकास, छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों, IoT, स्मार्ट होम और गेमिंग जैसे क्षेत्रों को यह पूरी तरह बदल कर रख देगा और 140 करोड़ भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

 हर व्यक्ति और व्यवसाय को प्राप्त होगा 5G 

इस मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन  आकाश अंबानी ने कहा, “5G एक ऐसी सर्विस नहीं हो सकती जो कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए या सिर्फ बड़े शहरों तक उपलब्ध हो. यह पूरे भारत में हर नागरिक, हर घर और हर व्यवसाय के लिए उपलब्ध होना चाहिए। तभी हम अपनी पूरी अर्थव्यवस्था में उत्पादकता, कमाई और जीवन स्तर में मूलभूत बदलाव ला सकते हैं.“ 

VIDEO: 5 जी से घर बैठे देखिये कैसे देखें ताजमहल, बता रहे है अजय कौरव


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago