✕

होम / टेक / Reliance Jio ने जारी किया JioTV का प्रीमियम प्लान, यहां मिलेगी सारी जानकारी!

Reliance Jio ने जारी किया JioTV का प्रीमियम प्लान, यहां मिलेगी सारी जानकारी!

ये प्रीपेड प्लान 398 रुपए, 1198 रुपए और 4498 रुपए वाले प्लान्स होंगे और इनकी शुरुआत आज से यानी 15 दिसंबर 2023 से की जायेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस जिओ (Reliance Jio) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा जिओ टीवी (Jio TV) के प्रीमियम सबस्क्राइबर्स के लिए एक महत्त्वपूर्ण घोषणा की गई है. ऐसा पहली बार होगा जब रिलायंस जिओ द्वारा जिओ टीवी (Jio TV) के प्रीमियम वर्जन को जारी किया जा रहा है. अभी तक जिओ टीवी को प्रीपेड (Prepaid) एवं पोस्टपेड (Postpaid) मोबाइल प्लान के साथ मुफ्त में शामिल किया जाता था. 

कितने का होगा प्लान, और क्या मिलेगा?
सामने आ रही जानकारी के अनुसार जिओ टीवी (Jio TV) का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन तीन नए प्रीपेड (Prepaid) प्लान्स के साथ शामिल किया जाएगा. ये प्रीपेड प्लान 398 रुपए, 1198 रुपए और 4498 रुपए वाले प्लान्स होंगे और इनकी शुरुआत आज से यानी 15 दिसंबर 2023 से की जायेगी. आपको बता दें कि जिओ टीवी के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में 14 OTT प्लेटफॉर्म्स आपको प्रदान किये जायेंगे और जिनमें जिओ सिनेमा प्रीमियम (Jio Cinema Premium), डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar), जी 5 (Zee5), सोनी लिव (SonyLIV), प्राइम विडियो (Prime Video), लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play), डिस्कवरी+ (Discovery+), डोक्युबे (Docubay) , होईचोई (HoiChoi), सन नेक्स्ट (SunNXT), प्लेनेट मराठी (Planet Marathi), चौपाल (Chaupal), EpicON और कांचा लंका (Kanccha Lanka) का नाम शामिल है. 

कितने में, कितने दिन, कौन सा प्लान?
जब भी हम किसी प्लेटफॉर्म को सबस्क्राइब करते हैं तो सबसे पहला सवाल ये होता है कि आखिर कौन सा प्लान कितने दिन के लिए चलेगा? जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि जिओ टीवी (Jio TV) के प्रीमियम प्लान को 3 रूपों में प्रदान किया जाएगा जिसमें से एक 398 रुपए का प्लान है, एक प्लान 1198 रुपए है और एक प्लान 4498 रुपए का होगा. 398 रुपए वाले प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB डेटा मिलेगा, अनलिमिटेड कॉल्स मिलेंगी और प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जायेंगे. इसके साथ ही आपको जिओ टीवी प्रीमियम के माध्यम से 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन प्रदान किया जाएगा और यह भी 28 दिनों तक वैध होगा. दूसरी तरफ 1198 वाला प्लान 84 दिनों तक वैध रहेगा और इस प्लान में आपको 398 रुपए वाले सारे फायदे तो मिलेंगे ही साथ ही 12 OTT प्लेटफॉर्म्स की बजाय आपको सभी 14 OTT प्लेटफॉर्म्स का आनंद मिलेगा. यदि आप 4498 रुपए खर्च करते हैं तो इसकी वैधता 1 साल जितनी रहेगी और इसमें भी आपको वो सारे फायदे मिलेंगे जो आपको बाकी दोनों प्लान्स में मिलते हैं और साथ ही आप एक साल तक 14 OTT प्लेटफॉर्म्स का आनंद भी ले सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: 3 सालों में 575% रिटर्न देने वाले स्टॉक में बारे में जानते हैं आप?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago