होम / टेक / भारत में सबसे फास्ट 5G एक्सपीरियंस दने के लिए Jio ने खड़ी की टावर्स की फौज

भारत में सबसे फास्ट 5G एक्सपीरियंस दने के लिए Jio ने खड़ी की टावर्स की फौज

Ookla ने रिपोर्ट में कहा है कि, भारत में 5G को आये हुए 4 महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है और अभी से ही यह देश में मोबाइल के क्षेत्र पर काफी बड़ा प्रभाव डाल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

डिपार्टमेंट ऑफ टेली-कम्युनिकेशन्स (DoT) द्वारा हाल ही में रिलीज किये गए डाटा की मानें तो भारतीय अरबपति मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस जिओ (Reliance Jio) ने भारत के सबसे तेज और अच्छी कवरेज वाले 5G नेटवर्क को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए लगभग 1 लाख टेलिकॉम टावर्स खड़े कर दिए हैं. कंपनी द्वारा बनाये गए इन टावर्स की संख्या उसके सबसे बड़ी विरोधी कंपनी से भी पांच गुना ज्यादा है और कंपनी द्वारा यह कदम अल्ट्रा-हाई स्पीड इन्टरनेट प्रदान करने के लिए उठाया गया है.

एयरटेल से आगे है जिओ
DoT के राष्ट्रिय EMF पोर्टल द्वारा हाल ही में जारी की गयी डेली स्टेटस रिपोर्ट की मानें तो जिओ ने अपनी ही दो फ्रिक्वेन्सिस (700 MHz और 3500 MHz) पर 99,897 बेस ट्रांसिवर स्टेशन्स (BTS) बनाये हैं. दूसरी तरफ भारती एयरटेल के पास 22,219 BTS मौजूद हैं. इन्टरनेट की तेज स्पीड को अक्सर ज्यादा सेल टावर्स और सेल साइट्स से जोड़कर देखा जाता है. नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी इनसाइट के ग्लोबल लीडर Ookla ने 28 फरवरी को रिपोर्ट जारी कर बताया था कि जिओ की बेस्ट मीडियन स्पीड 506 Mbps (मेगाबाइट्स पर सेकंड) है वहीं एयरटेल की मीडियन स्पीड 268 Mbps है. 

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी इन्टरनेट मार्केट है भारत
Ookla ने रिपोर्ट में कहा है कि, भारत में 5G को आये हुए 4 महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है और अभी से ही यह देश में मोबाइल के क्षेत्र पर काफी बड़ा प्रभाव डाल रहा है. स्पीड टेस्ट इंटेलिजेंस डाटा से पता चलता है कि, भारत में मीडियन डाउनलोड की स्पीड्स में 115% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. 5G लॉन्च होने से पहले जहां 13.87 Mbps की मीडियन डाउनलोड स्पीड देखने को मिलती थी वहीं 5G लॉन्च होने के बाद जनवरी 2023 में यह स्पीड 29.85 Mbps पहुंच गयी थी. चीन के बाद भारत ही विश्व का दूसरा सबसे बड़ा इन्टरनेट मार्केट है और भारत में इन्टरनेट यूजर्स की संख्या 500 मिलियन के आस पास है. 

आकाश अम्बानी संभालते हैं जिओ का बिजनेस
जुलाई 2022 में Mukesh Ambani ने रिलायंस जिओ के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उनके बड़े बेटे आकाश अम्बानी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन बना दिया गया था. 30 वर्षीय आकाश अम्बानी रिलायंस जिओ के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और वो उन टीमों का हिस्सा थे जिन्होंने रिलायंस में Meta इनकॉर्पोरेशन की इन्वेस्टमेंट के लिए बात की थी. आकाश ने अपनी बहन ईशा अम्बानी के साथ मिलकर भारत में जिओ की 4G सुविधाओं के लॉन्च की अध्यक्षता की थी और साथ ही साल 2017 में JioPhone के लॉन्च के लिए भी बहुत काम किया था. 
 

यह भी पढ़ें: मार्केट में जारी गिरावट के बीच Adani Group के इन शेयर्स ने की मोटी कमाई

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago