होम / टेक / सोशल मीडिया कंपनियों से मीटिंग के बाद अश्विनी वैष्‍णव ने कही अहम बात, बनेगा ये रेग्‍यूलेशन

सोशल मीडिया कंपनियों से मीटिंग के बाद अश्विनी वैष्‍णव ने कही अहम बात, बनेगा ये रेग्‍यूलेशन

सरकार की आज सोशल मीडिया कंपनियों के साथ हुई बैठक में सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ नैसकॉम और एआई को लेकर काम कर रहे कई प्रमुख प्रोफेसर भी मौजूद थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डीपफेक वीडियो लेकर आज सोशल मीडिया कंपनियों के साथ हुई बैठक के बाद केन्‍द्रीय रेल एवं इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि आज कंपनियों के साथ इस मामले पर लंबी बातचीत हुई है. सभी लोग जल्‍द ही इस पर रेग्‍यूलेशन बनाने को लेकर काम करेंगे. उन्‍होंने कहा कि रेरग्‍यूलेशन बनाने का काम आज से ही शुरु हो गया है. इस मामले में सरकार सभी कंपनियों के साथ अगली बैठक दिसंबर पहले हफ्ते में करेगी, अगर सबकुछ ठीक रहा तो उन रेग्‍यूलेशन को संसद के इसी सत्र में पास भी कराया जा सकता है. 

4 प्‍वॉइंट पर होगा गंभीरता से काम 
केन्‍द्रीय इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि ये हमारी डेमोक्रेसी पर एक खतरे जैसा है, इसलिए जरूरत है कि जल्दी से जल्दी इस पर स्टेप्स लिए जाएं.  उन्‍होंने कहा कि चाहे वो रेग्‍यूलेशन कानूनी हो चाहे वह रेग्‍यूलेटरी हो या चाहे वह टेक्नोलॉजिकल हो, हर तरह का स्टेप हमको लेने की जरूरत है.  आज सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एक डीटेल्ड मीटिंग के लिए बुलाया गया था. सबके साथ विस्तृत चर्चा हुई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने अपने इंटरनेशनल एक्सपीरियंस को भी शेयर किया.  उन्‍होंने कहा कि सब ने क्लीयरली इस खतरे की गंभीरता को स्वीकार किया. उन्‍होंने कहा कि ये एक बहुत बड़ा सामाजिक खतरा है. 

सभी ने कहा है बेहद जरूरी रेग्‍यूलेशन 
केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि सभी कंपनियों ने इस रेगुलेशन को स्वीकार किया है.  उन्‍होंने कहा कि मीटिंग में चार चीजों पर एक साथ काम करने का निर्णय लिया गया है. जिस पर सभी ने सहमति दी है वो हैं कि आखिर ये जानें कैसे कि ये वीडियो डीपफेक है. दूसरा है कि क्‍या ऐसे वीडियो को पोस्‍ट करने से रोका जा सकता है या उसे वायरल होने से रोका कैसे जा सकता है? किसी भी ऐप में अगर ये समस्‍या सामने आती है तो उसकी रिपोर्टिंग कैसे की जाए ताकि इस पर तुरंत कार्रवाई हो सके. चौथा प्‍वॉइंट ये है कि अवेयरनेस बढ़ाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे.  इस पर सरकार भी काम करेगी और इंडस्ट्री भी काम करेगी. 

 दोनों पर लगेगी फाइनेंशियल पेनल्‍टी 
अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इस पर अगले कुछ ही हफ्तों में ड्राफ्ट को तैयार कर लिया जाएगा.  उन्‍होंने कहा कि सोशल इंस्टीट्यूशंस को बचाने के लिए जो काम करना है वह किया जा सके. उन्‍होंने कहा कि आज की मीटिंग में सभी मीडिया प्‍लेटफॉर्म उपब्‍ध थे. उन्‍होंने कहा कि आज की चर्चा में वीडियो पर लेवल लगाने या वॉटरमार्क लगाने को लेकर भी चर्चा हुई.  उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि जो भी कंटेट भारत में दिखाया जा रहा है उस पर वो सभी रेग्‍यूलेशन लागू होंगे. उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि रेग्‍यूलेशन में दोनों पर फाइनेंशियल पेनल्‍टी लगाई जाएगी अब वो भले ही अपलोड करने वाला हो या प्‍लेटफॉर्म हो. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago