होम / टेक / डिजिटल ट्रांजेक्शन में फ्रॉड रोकने के लिए RBI ने जारी किए दो ड्राफ्ट, जानिए क्या हैं ये प्रस्ताव?

डिजिटल ट्रांजेक्शन में फ्रॉड रोकने के लिए RBI ने जारी किए दो ड्राफ्ट, जानिए क्या हैं ये प्रस्ताव?

RBI ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए दो अलग अलग ड्राफ्ट रेग्युलेशन जारी किए हैं. इन ड्राफ्ट पर सुझाव मिलने के बाद आरबीआई इन्हें नियम के तौर पर लागू करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से देश में तेजी से बढ़ रहे बैंकिंग फ्रॉड को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) को रोकने के लिए आरबीआई ने दो ड्राफ्ट जारी किए हैं. इन ड्राफ्ट के तहत खास सीमा से ऊपर कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ट्रांजेक्शन पर ऑशेंटिकेशन (Authentication) के लिए अतिरिक्त व्यवस्था का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षा की एक और लेयर दी जा सके. प्रस्ताव के अनुसार छोटे ट्रांजेक्शन इस अतिरिक्त व्यवस्था से बाहर रहेंगे. इन प्रस्तावों पर 31 अगस्त तक पब्लिक की राय मांगी गई है. तो आइए जानते हैं इन प्रस्तावों में क्या खास बात है?

आधार-इनेब्लड पेमेंट सिस्टम (AePS)
बैंक ने डिजिटल पेमेंट को सिक्योर बनाने के लिए रेगुलेशन ड्राफ्ट जारी किया. इस ड्राफ्ट के अनुसार वेंडर को आधार-इनेब्लड पेमेंट सिस्टम (AePS) की सुविधा मिलनी चाहिए. बैंक ने कहा कि यह प्रस्ताव डिजिटल पेमेंट प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगी. इसको लेकर आरबीआई ने बैंकों के साथ नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को भी निर्देश दिया है. आरबीआई ने कहा कि बैंक जिन वेंडर को आधार के जिरए डिजिटल पेमेंट की सुविधा दे रहे हैं, उनकी केवाईसी भी होनी चाहिए, अगर कोई वेंडर से 6 महीने से कोई पेमेंट नहीं करता है तो बैंक को फिर से उनका केवाईसी (Know Your Customer) करवाना होगा. वहीं, एनपीसीआई को कहा है कि वह इस बात का ध्यान रखें कि केवल एक बैंक में ही आधार-इनेब्लड पेमेंट सिस्टम लागू होना चाहिए. 

प्रमाणीकरण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था 

आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए वैकल्पिक प्रमाणीकरण तंत्र (alternative authentication mechanisms) को लेकर भी ड्राफ्ट जारी किया है. इसके तहत कार्ड पेमेंट या ऑनलाईन पेमेंट की अथॉन्टिकेशन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने का प्रस्ताव है. ड्राफ्ट के अनुसार 5 हजार रुपये से ज्यादा के कार्ड ट्रांजैक्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम के पेमेंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन और क्रेडिट कार्ड के बकाया के पेमेंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर अथॉन्टिकेशन की अतिरिक्त व्यवस्था का प्रस्ताव किया गया है. फिलहाल ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए पासवर्ड के साथ ओटीपी भेजा जाता है. हालांकि, अब एक सीमा से ऊपर ट्रांजेक्शन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी. बैंक ने कहा कि यह डिजिटल पेमेंट सिस्टम को तकनीकी प्रगति देने में मदद करेगा.

बैंकों और एनपीसीआई को दिए ये निर्देश
आरबीआई ने लोगों को इस प्रस्ताव पर 31 अगस्त 2024 तक टिप्पणी करने का समय दिया है. लोगों से सुझाव मिलने के बाद इन ड्राफ्ट को नियम बनाकर लागू किया जाएगा. इसके अलावा बैंकों और एनपीसीआई को भी इन निर्देशों के पालन करने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें-अब ITR दाखिल करने पर लगेगा जुर्माना, अंतिम दिन तक 7 करोड़ से अधिक लोग फाइल चुके हैं आईटीआर


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

2 hours ago