होम / टेक / SAMSUNG स्मार्ट रिंग की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री मिलेगा 5000 की कीमत वाला वायरलेस चार्जर

SAMSUNG स्मार्ट रिंग की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री मिलेगा 5000 की कीमत वाला वायरलेस चार्जर

सैमसंग गैलेक्सी रिंग (Samsung Galaxy Ring) एक इनोवेटिव और शानदार हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस है, जो आपकी लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप हर वक्त अपनी हेल्थ ट्रैक करना चाहते हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी रिंग (Samsung Galaxy Ring) आपके लिए एक परफेक्स डिवाइस है. दरअसल, सैमसंग ने जुलाई 2024 में पेरिस में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपनी पहली स्मार्ट रिंग गैलेक्सी रिंग को पेश किया था और अब भारत में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. यह एक हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग वियरेबल डिवाइस है. इसे चुनिंदा जगहों पर ही मार्केट में उतारा गया है. तो चलिए जानते हैं इस रिंग की कीमत क्या है और आप इसे कैसे बुक कर सकते हैं?

इतनी है रिंग की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी की अमेरिकी वेबसाइट पर गैलेक्सी रिंग की कीमत 399 अमेरिकी डॉलर है. इसका मतलब भारतीय करेंसी के अनुसार इसकी कीमत करीब 33 हजार रुपये होगी. यह रिंग Titanium Silver, Titanium Gold और Titanium Black कलर वेरिएंट में आती है. फिलहाल, सैमसंग ने भारत में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है. 

Galaxy Ring में क्या है खास?
सैमसंग गैलेक्सी रिंग एक स्मार्ट अंगूठी है जो आपकी उंगली में फिट होती है. यह आपकी सेहत पर नजर रखती है. इसमें कई सारे सेंसर लगे हैं, जो आपके हार्ट रेट, नींद की क्वालिटी, स्ट्रेस लेवल और जरूरी हेल्थ डेटा को ट्रैक करते हैं. यह डेटा सैमसंग हेल्थ ऐप में सिंक होता है, जहां आप अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी पा सकते हैं.
Galaxy Ring में मिलेंगे ये फीचर्स
1. Galaxy AI: सैमसंग गैलेक्सी रिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. गैलेक्सी एआई की सपोर्ट के साथ यह आपके हेल्थ और फिटनेस डेटा को ट्रैक करती है.
2. स्लीप ट्रैकिंग: यह रिंग आपकी नींद की क्वालिटी ट्रैक करती है और आपको बताती है कि आप कितने घंटे सो रहे हैं और आपकी नींद कैसी रही.
3. हार्ट रेट मॉनिटरिंग: यह रिंग आपके हार्ट रेट को लगातार मॉनिटर करती है. इससे आपको हार्ट रेट के बारे में पता चलता रहेगा.
4. स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग: यह रिंग आपके स्ट्रेस लेवल को भी मापती है. इससे आपको तनाव कम करने में मदद मिल सकती है.
5. टाइटेनियम बॉडी और वाटर रेसिस्टेंट: यह रिंग ग्रेड 5 टाइटेनियम से बनी है, और 10ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है.
6. लंबी बैटरी लाइफ: सैमसंग की स्मार्ट रिंग 7 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है.

ऐसे करें प्री-बुकिंग
भारतीय ग्राहक इस स्मार्ट अंगूठी को 1,999 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी रिंग को आप 1,999 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं. सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर पर जाकर आप गैलेक्सी रिंग को प्री-बुक कर सकते हैं. प्री-बुकिंग के साथ आपको 4,999 रुपये की कीमत वाला वायरलेस चार्जर डुओ भी फ्री मिलेगा. प्री-बुकिंग अमाउंट रिफंडेबल है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago