होम / टेक / AI के जरिए इस तरह अपनी पहुंच बढ़ाएगी Paytm, ये है कंपनी की योजना

AI के जरिए इस तरह अपनी पहुंच बढ़ाएगी Paytm, ये है कंपनी की योजना

वार्षिक रिपोर्ट में पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने AI को लेकर कंपनी की रणनीति और उसके फायदों के बारे में बताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर कंपनियां पॉजिटिव रुख अपना रही हैं. भविष्य की इस टेक्नोलॉजी में कंपनियां बढ़-चढ़कर निवेश कर रही हैं, ताकि AI के इस्तेमाल से अपनी उपस्थिति को मजबूत किया जा सके. इसी कड़ी में Paytm ने भी AI में निवेश का ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि वो AI की संभावनाओं से परिचित है और उसमें निवेश कर रही है. रिपोर्ट में Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ऑर्टिफिशयल जनरल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर स्टैक में निवेश कर रही है, जिससे तमाम तरह के फायदे मिलेंगे.

इस तरह मिलेगा फायदा
विजय शेखर शर्मा का कहना है कि Paytm ने करीब 50 करोड़ भारतीयों तक जीडीपी ग्रोथ का फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. यह मोबाइल पेमेंट्स के फीचर और लोन, इश्योरेंस सहित बाकी फाइनेंशियल सर्विसेज से उन्हें जोड़कर होगा. उन्होंने बताया कि Paytm ऑर्टिफिशयल जनरल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर स्टैक में पैसा लगा रही है. इससे वित्तीय संस्थाओं को जोखिम और धोखाधड़ी का पता लगाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा AI के विकसित होने के चलते नए प्रकार के जो जोखिम सामने आ रहे हैं, उनसे भी बचा जा सकेगा.

इतनी पहुंच सकती है संख्या
शर्मा ने आगे कहा कि पेमेंट टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को लेकर भारत में मौजूदा संभावनाओं को लेकर वह पॉजिटिव हैं. उनके मुताबिक, भारत के पास इस तकनीक, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का नेट एक्सपोर्टर बनने का मौका है. आने वाले समय में देश में पेमेंट कंज्यूमर्स की संख्या 50 करोड़ और इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों की संख्या 10 करोड़ पर पहुंच सकती है. Paytm के सीईओ ने कहा कि मुझे हमारी उन्नत AI क्षमताओं और हम जिस तरह से विस्तार कर रहे हैं, उस पर बहुत गर्व है. हम AI के इस्तेमाल से और भी ज्यादा सुरक्षित पेमेंट वातावरण प्रदान करने पर काम कर रहे हैं.

ऐसी है कंपनी की आर्थिक सेहत
पेटीएम की आर्थिक सेहत की बात करें, तो कंपनी के वित्तीय वर्ष 2023-24 (Q1FY24) के लिए अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे ठीक रहे हैं. इस दौरान उसे 357 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध घाटा हुआ है. अच्छी बात ये है कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले ये आंकड़ा काफी कम है. उस दौरान, Paytm को 6,444 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था. इसके अलावा, कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म करीब 15 हजार करोड़ रुपए के लोन बांटे हैं. PoS डिवाइसेज और साउंडबॉक्सेज के जरिए इसका मर्चेंट सब्सक्रिप्शन भी 80 लाख पहुंच गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago