होम / टेक / Paytm ने लॉन्च किया अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म, मार्केट में आएगी नई क्रांति?

Paytm ने लॉन्च किया अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म, मार्केट में आएगी नई क्रांति?

प्लेटफॉर्म को पूरी तरह दोबारा बनाया गया है और इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि पुरानी टेक्नोलॉजी वाला प्लेटफॉर्म नए जमाने के टेक से लैस हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

प्रमुख मोबाइल पेमेंट ऐप Paytm की पैरेंट कंपनी OCL (One97 Communications Limited) ने घोषणा कर बताया कि कंपनी ने एक नया टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बनाया है जिसे पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है. कंपनी का कहना है कि ऐसा करके कंपनी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है और साथ ही इस नए प्लेटफॉर्म से भारत में डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा प्रमोट किया जा सकेगा. 

भारत की डिजिटल पेमेंट जरूरतों को करेगा पूरा
Paytm के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने नए प्लेटफॉर्म के लॉन्च के मौके पर कहा – यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारी सारी टेक्नोलॉजी भारत में बनी है, हमने साबित कर दिया है कि भारत वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर भी बना सकता है. हमने बिलकुल शुरुआत से एक नया ऑपरेशनल रिस्क सिस्टम और फ्रॉड मैनेजमेंट बनाया है जो भारत की बढ़ती डिजिटल पेमेंट्स की जरूरतों को पूरा कर पायेगा. यह नया प्लेटफॉर्म, फिलहाल भारत में मौजूद सिस्टम के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पेमेंट्स को पूरा कर पायेगा. 

वर्ल्ड-क्लास है नया प्लेटफॉर्म
प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से दोबारा बनाया गया है और इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि पुरानी टेक्नोलॉजी वाला यह प्लेटफॉर्म नए जमाने के टेक सोल्यूशंस से लैस हो और साथ ही इसे पूरी तरह भारत में बनाया जाए. एक ऐसे वर्ल्ड-क्लास प्लेटफॉर्म के साथ, जो फिलहाल मार्केट में मौजूद सिस्टम से 10 गुना ज्यादा पेमेंट्स को पूरा कर पाए, Paytm ने फिनटेक कंपनियों के लिए बहुत ऊंचा स्टैण्डर्ड सेट कर दिया है. इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य देश में तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट्स की जरूरतों को पूरा करना है. 

भारत को बनाना है ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी
कंपनी भारत को ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के मिशन में बहुत भारी भरकम इन्वेस्टमेंट कर रही है. पूरी तरह देश में ही बनाये गए इस नए डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म की बदौलत अब भारत में डिजिटल पेमेंट्स को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा. विजय शेखर शर्मा ने आगे कहा कि, हम यहां भारत में बनायी गयी टेक्नोलॉजी की मदद से भारत की सेवा करने आये हैं. हमें बहुत गर्व है कि हम पूरी दुनिया के लिए इस प्लेटफॉर्म को भारत में बना रहे हैं. 

मार्केट में आएगी नई क्रांति
नया प्लेटफॉर्म सुपरफास्ट, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के डिजिटल पेमेंट्स को समर्थन देगा. Paytm का नया पेमेंट प्लेटफॉर्म भारत में फाइनेंशियल सुविधाओं और डिजिटल पेमेंट्स के लम्बे विकास को बढ़ावा देगा. कंपनी का कहना है कि. मोबाइल, QR और साउंड-बॉक्स पेमेंट्स में क्रान्ति लाने के बाद नया प्लेटफॉर्म डिजिटल ट्रांजेक्शन को ट्रांसफॉर्म करेगा और फाइनेंशियल सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाएगा.
 

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने नहीं खोयी सिर्फ सदस्यता, ये सुविधाएं भी हो जाएंगी लापता

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

19 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

16 hours ago