होम / टेक / मात्र 8,999 रुपए में OPPO ने लॉन्च किया पावरफुल Smartphone, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

मात्र 8,999 रुपए में OPPO ने लॉन्च किया पावरफुल Smartphone, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

OPPO ने फेस्टिव सीजन में अपना सस्ता स्मार्टफोन Oppo A3x 4G लॉन्च किया है. 10 हजार रुपए से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

OPPO ने दिवाली से पहले लो बजट सेगमेंट का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Oppo A3x 4G लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार रुपए से भी कम है. Oppo A3x 5G स्मार्टफोन दो मेमोरी वेरिएंट 4GBRAM+ 64GB इंटरनल स्टोरेज, 4GB RAM+128GB है. स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए है. इसकी सेल शुरू हो गई है. यदि आप इसे 29 अक्टूबर से पहले ऑर्डर करते हैं तो इसे 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं.

6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले

Oppo A3x 4G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है.स्मार्टफोन की पीक ब्राइटनेस 1000 nits है. स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस, स्पिल प्रोटेक्शन से भी लैस है. यानी स्मार्टफोन बहुत मज़बूत है और गिरने या झटकों को आसानी से झेल सकता है. साथ ही वाटरप्रूफ भी है. ओप्पो ने स्मार्टफोन में  Qualcomm Snapdragon 6s Gen 1 प्रोसेसर दिया है. वहीं, ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है.

8MP प्राइमरी कैमरा, 5 MP फ्रंट कैमरा

स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमे 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.  साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग  के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. स्मार्टफोन में LED फ्लैश लाइट लगी हुई है. स्मार्टफोन में  5100mAh की बैटरी है, जो 45W SuperVOOC यार्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. 

अन्य फीचर्स

स्मार्टफोन में फोन में Dual SIM, 4G LTE, Wi-Fi 5 (802.11.ax), 3.5mm का हेडफोन जैक Bluetooth 5.0, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स हैं. Oppo A3x 4G दो कलर वेरिएंट Ocean Blue और Nebula Red में उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. MobiKwik वॉलेट पर 1500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा MobiKwik UPI के आधार पर 150 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago