होम / टेक / OpenAI इकट्ठा करना चाहती है 100 बिलियन डॉलर्स, क्या है पूरा मामला?

OpenAI इकट्ठा करना चाहती है 100 बिलियन डॉलर्स, क्या है पूरा मामला?

OpenAI, अबू-धाबी स्थित G42 के साथ एक नए चिप वेंचर की शुरुआत के लिए भी बातचीत कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि OpenAI द्वारा 100 बिलियन डॉलर्स या उससे ज्यादा रकम इकट्ठा करने के बारे में विचार किया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
मामले से संबंधित लोगों के हवाले से ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैनी जिनमें इस बात का दावा किया जा रहा है. इस फंडिंग की शर्तें, वैल्युएशन और टाइमिंग फिलहाल तय नहीं हो पाई है और इनमें अभी भी बदलाव हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके साथ ही OpenAI, अबू-धाबी स्थित G42 के साथ एक नए चिप वेंचर की शुरुआत के लिए भी बातचीत कर रहा है. यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह चिप वेंचर और कंपनी की फंडिंग आपस में संबंधित हैं या नहीं. इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि G42 से कंपनी 8 बिलियन डॉलर्स से 10 बिलियन डॉलर्स जितनी रकम इकट्ठी करने के बारे में विचार कर रही है. 

OpenAI को यहां से भी मिलेंगे पैसे
मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी को Thrive कैपिटल से जनवरी की शुरुआत में एक अलग ऑफर प्राप्त हो सकता है और इस ऑफर के माध्यम से कर्मचारी 86 बिलियन डॉलर्स की वैल्यूएशन पर शेयर बेच सकेंगे. इसके साथ ही आपको बता दें कि जानी मानी सोफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा भी OpenAI में लगभग 10 बिलियन डॉलर्स का निवेश किया जाएगा. आपको बता दें कि नवंबर 2022 में ChatGPT को रिलीज करके कंपनी ने पूरी दुनिया को जनरेटिव AI की क्षमताओं का ऐसा प्रदर्शन किया कि लोग इसके दीवाने हो गए थे. 

माइक्रोसॉफ्ट को मिलेगी यह  जगह
ChatGPT एक चैटबॉट है और यह मानवों की तरह ही जवाब दे सकता है. इंसानों के जैसे जवाब देने की वजह से ही AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह मॉडल काफी लोकप्रिय हो गया. कंपनी ने पहले 300 मिलियन डॉलर की एक सेल की थी और इस दौरान कंपनी की वैल्यूएशन 30 बिलियन डॉलर थी. नवंबर के अंत में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट को कंपनी के बोर्ड में एक ऑब्जर्वर की जगह दी जायेगी और कंपनी के बोर्ड में माइक्रोसॉफ्ट को एक नॉन-वोटिंग पद दिया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: अब Stock Market में फौरन होगा सेटलमेंट, SEBI ने उठाया ये जरूरी कदम!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

2 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

2 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

12 hours ago