होम / टेक / OnePlus 13 की डिस्प्ले में मिलेगी एडवांस टेक्नोलॉजी, लॉन्च पहले सामने आई ये जानकारी...

OnePlus 13 की डिस्प्ले में मिलेगी एडवांस टेक्नोलॉजी, लॉन्च पहले सामने आई ये जानकारी...

OnePlus जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप को एक पावरफुल चिपसेट वाला स्मार्टफोन लेना है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, वनप्लस (OnePlus) अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को जल्द ही लॉन्च करने वाली है. वनप्लस का यह फोन क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ रिलीज किया जाएगा. तो चलिए जानते हैं ये फोन कब लॉन्च होगा और इसमें क्या खास फीचर्स होंगे?

कब आएगा स्मार्टफोन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को अगले महीने नवंबर में लॉन्च कर सकती है. संभवत: यह चिपसेट Snapdragon 8 Elite होगा. वनप्लस के इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे Qualcomm के हाल में जारी टीजर वीडियो में देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 80 हजार रुपये हो सकती है. 

आंखों को प्रोटेक्ट करेगी स्मार्टफोन की डिस्प्ले
लॉन्च से पहले वनप्लस के अपकमिंग OnePlus 13 के डिस्प्ले की डिटेल्स भी सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.82-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन 2K होगा. इसमें BOE X2 पैनल भी दिया जाएगा. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 8T LTPO पैनल दिया गया है. वनप्लस के इस फोन की डिस्प्ले में ब्राइटनेस को काफी इंप्रूव किया गया है, जो यूजर्स की आंखों को भी प्रोटेक्ट करेगा. इसके साथ ही डिस्प्ले चारों कोने पर कर्व्ड रहेगी. इस स्क्रीन को लेकर दावा किया जा रहा है कि लो ग्रे स्केल इफेक्ट मामले में इसका प्योरिटी लेवल दुनिया में सबसे होगा.

इसे भी पढ़ें-Google Gemini ने लॉन्च किया Imagen 3 AI, फ्री में बना सकेंगे AI इमेज

OnePlus 13 में मिलेंगे ये खास फीचर्स
1. वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा. 
2. वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा, जिसेमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Adreno GPU मिलेगा.
3. फोन को 24जीबी तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है. फोन में 512 GB तक की स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है.
4. OnePlus 13 का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony LYT808 सेंसर होगा, जिसके साथ 50MP LYT600 पेरिस्कोप सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा. वनप्लस के इस फोन में 6000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है.
5. OnePlus 12 के मुकाबले में कंपनी ने इस फोन के कैमरा सेटअप में काफी अपग्रेड किया है. OnePlus 12 में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है.
6. इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है. वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस पर रन करेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago