होम / टेक / 2030 तक 6G लीडर बनने की राह पर भारत, TSDSI और भारत 6G एलायंस ने मिलाया हाथ

2030 तक 6G लीडर बनने की राह पर भारत, TSDSI और भारत 6G एलायंस ने मिलाया हाथ

TSDSI और भारत 6G एलायंस की यह रणनीतिक साझेदारी न सिर्फ तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी, बल्कि भारत को दुनिया की प्रमुख डिजिटल ताकतों में शामिल करने की दिशा में भी बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत ने हाई-स्पीड इंटरनेट की दुनिया में अगली क्रांति की तैयारी तेज कर दी है. देश अब 6G तकनीक के विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा चुका है. टेलीकम्युनिकेशंस स्टैंडर्ड्स डेवलपमेंट सोसाइटी, इंडिया (TSDSI) और भारत 6G एलायंस (B6GA) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस साझेदारी का उद्देश्य है, 6G के लिए मानक विकसित करना और भारत को 2030 तक वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना है.

साझेदारी से होगा 6G विकास में तेजी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार TSDSI और भारत 6G एलायंस अब मिलकर 6G टेक्नोलॉजी के विकास और मानकीकरण पर काम करेंगे. दोनों संगठन ग्लोबल स्तर पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे और तकनीकी सहयोग के जरिए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड तैयार करेंगे. इस सहयोग से भारत की प्राथमिकताएं सीधे 6G और भविष्य की कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी की दिशा में केंद्रित होंगी. TSDSI के डायरेक्टर जनरल एके. मित्तल ने कहा कि B6GA के साथ साझेदारी से अनुसंधान, विकास और ग्लोबल स्टैंडर्ड निर्माण के क्षेत्र में भारत की भागीदारी मजबूत होगी. यह सहयोग देश की तकनीकी क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा.

भारत 6G एलायंस भी दिखा रहा सक्रियता

भारत 6G एलायंस के डायरेक्टर जनरल राजेश कुमार पाठक का कहना है कि यह साझेदारी भारत को वैश्विक मानकों की विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाएगी. इससे 6G विजन को ज़मीन पर उतारने में मदद मिलेगी और देश का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा. B6GA में घरेलू उद्योग, शैक्षणिक संस्थान, राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र और विभिन्न तकनीकी निकाय शामिल हैं. यह गठबंधन भारत के 6G मिशन के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार कर रहा है.

2023 में पेश हुआ था 6G विजन डॉक्यूमेंट

मार्च 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य था कि भारत में 6G नेटवर्क का डिज़ाइन, विकास और कार्यान्वयन हो, और 2030 तक देश 6G क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की स्थिति में पहुंचे.

क्या होगा असर?
- 6G टेक्नोलॉजी के विकास में तेजी आएगी.
- भारत की वैश्विक भागीदारी और तकनीकी नेतृत्व बढ़ेगा.
- लोगों को सुपरफास्ट कनेक्टिविटी और बेहतर डिजिटल सेवाएं मिलेंगी.
- घरेलू उद्योग और स्टार्टअप्स को नई तकनीकी दिशा मिलेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago