होम / टेक / अब टीवी पर मिलेगा X का अनुभव, एलन मस्क लॉन्च करने जा रहे हैं नया X TV ऐप!

अब टीवी पर मिलेगा X का अनुभव, एलन मस्क लॉन्च करने जा रहे हैं नया X TV ऐप!

X के सीईओ Elon Musk ने घोषणा की है कि अब X TV बीटा ऐप एंड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध हो गया है. इसका मतलब अब यूजर्स को टीवी पर X का अनुभव मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आपको अभी तक अपने स्मार्टटीवी पर यू-ट्यूब, नेटफ्लिक्स सहित अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म का आनंद मिल रहा है, लेकिन अब जल्द ही आप स्मार्टटीवी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) का भी इस्तेमाल कर पाएंगे. इसे लेकर एक्स के सीईओ एलन मस्क ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है. तो आइए जानते हैं कि X TV  कब लॉन्च होगा और इसका आपको क्या फायदा होगा?   

इन डिवाइस पर हुआ लाइव
एलन मस्क ने घोषणा की है कि X TV बीटा ऐप अब एंड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध हो गया है. नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी ऐप्स की तरह, अब यूजर्स अपने टीवी पर X का उपयोग भी कर पाएंगे. बीटा वर्जन अभी एलजी, अमेजन फायर टीवी और गूगल टीवी डिवाइस पर लाइव हुआ है, जल्द ही यह और डिवाइसेज में भी दिखाई देगा. इसकी सटीक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है, यह अलग-अलग डिवाइसों पर अलग-अलग समय पर आ सकता है.

एक्स टीवी ऐप का ये होगा फायदा
एक्स टीवी ऐप पर यूजर्स फिल्में, टीवी शो, डाक्यूमेंट्री और ओरिजिनल कंटेंट देख पाएंगे. यूजर्स एचडी और 4K रिजॉल्यूशन ऑप्शन के साथ हाई क्वालिटी में स्ट्रीमिंग का मजा ले सकेंगे. मस्क ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि 'एक्स टीवी का बीटा संस्करण आ गया है. एंड्रॉयड टीवी पर X TV बीटा ऐप के आने से यूजर्स के पास स्मार्ट टीवी पर कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए एक और ऑप्शन जुड़ गया है. इस ऐप में यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद ट्रेंडिंग वीडियो को देखना आसान होगा और किसी भी चीज को सर्च करना आसान होगा.

ऐसे कर पाएंगे X TV ऐप का इस्तेमाल
जहां तक बीटा संस्करण का सवाल है, एप्लिकेशन पर कंटेंट देखने के लिए यूजर्स के पास एक एक्स अकाउंट होना चाहिए. अभी के लिए, ऐप केवल कुछ ही एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है. एक्स टीवी सर्च करें और इसे अपने स्मार्ट टीवी पर इंस्टॉल कर लें.   इसके बाद आप अपने समार्टटीवी के सामने बैठकर आराम से X TV ऐप का आनंद ले पाएंगे.

इसे भी पढ़ें-2000 के नोट को लेकर RBI ने दिया ये अपडेट, कहा इतने करोड़ नोट अभी नहीं आए वापस


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

36 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

9 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

24 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

16 hours ago