होम / टेक / अब Google Chrome OS को लेकर जारी हुई चेतावनी, अटैकर्स से बचने के लिए यूजर्स तुरंत करें ये काम

अब Google Chrome OS को लेकर जारी हुई चेतावनी, अटैकर्स से बचने के लिए यूजर्स तुरंत करें ये काम

गूगल क्रोम ओएस (Google Chrome OS) में सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In को कुछ खामियां मिली हैं. ये खामियां यूजर्स को साइबर ठगी का शिकार बना सकती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर गूगल क्रोम ओएस (Google Chrome OS) का इस्तेमाल करते हैं. तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry Of Electronics And Information Technology) के तहत काम करने वाली साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने गूगल क्रोम ओएस  को लेकर एक चेतावनी जारी की है. गूगल क्रोम ओएस में कई खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के साथ साइबर ठगी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आप ऐसे इस ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं?

क्रोम ओएस में यहां मिली खामियां
CERT-In द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि क्रोम ओएस में कई तरह की खामियां पाई गई हैं. क्रोम ओएस के लिए LTS चैनल में कई खामियां मौजूद हैं. 120.0.6099.315 (प्लेटफॉर्म वर्जन: 15662.112) से पहले के Google ChromeOS वर्जन के लिए LTS चैनल प्रभावित हैं. इन खामियों की वजह से गूगल क्रोम ओएस डिवाइस यूजर्स साइबर अपराधियों का टारगेट बन सकते हैं. CERT-In की ओर से दी जा रही यह चेतावनी गंभीर (high severity warning) है, यानी इस चेतावनी पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है. 

यूजर्स को ऐसे पहुंच सकता है नुकसान
CERT-In का कहना है कि ये खामियां Google Chrome OS में WebRTC में हीप बफर ओवरफ्लो के कारण मौजूद हैं. अटैकर टारगेटेड सिस्टम पर मनमाना कोड निष्पादित कर और अपने टारगेट को विशेष रूप से तैयार किए गए वेब पेज पर जाने के लिए राजी कर, उनका फायदा उठा सकता है. 

गूगल क्रोम ओएस यूजर्स को अब करना होगा काम
CERT-In ने यूजर्स को गूगल द्वारा जारी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है. एक ब्लॉग पोस्ट में, कंपनी ने कहा कि LTS-120 को ChromeOS डिवाइस के लिए LTS (लॉन्ग टर्म सपोर्ट) चैनल, वर्जन 120.0.6099.315 (प्लेटफॉर्म वर्जन: 15662.112) में अपडेट किया जा रहा है. अपडेट दोनों मौजूद समस्याओं के लिए फिक्स के साथ आता है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

2 hours ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

2 hours ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

3 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

3 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

19 hours ago