होम / टेक / ChatGPT पर अब शॉपिंग और पेमेंट एक साथ, Agentic Payments से डिजिटल कॉमर्स में बड़ा बदलाव

ChatGPT पर अब शॉपिंग और पेमेंट एक साथ, Agentic Payments से डिजिटल कॉमर्स में बड़ा बदलाव

Agentic Payments भारत के डिजिटल कॉमर्स में एक नई क्रांति की शुरुआत है, जहां AI और UPI मिलकर लेनदेन को न सिर्फ सहज, बल्कि अधिक पर्सनल और स्मार्ट बना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत में डिजिटल पेमेंट्स को और सहज, स्मार्ट और AI-सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है. फिनटेक कंपनी Razorpay, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और OpenAI ने मिलकर ChatGPT पर ‘Agentic Payments’ नाम की एक नई सुविधा लॉन्च की है. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को AI की मदद से चैट के भीतर ही खरीदारी और पेमेंट करने का एक नया अनुभव देना है. तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

क्या है 'Agentic Payments'?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Agentic Payments एक AI-पावर्ड पेमेंट सिस्टम है, जो यूजर्स को ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट की मदद से बातचीत के जरिए सामान खरीदने और भुगतान करने की सुविधा देता है. खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में यूजर को चैट से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी, शॉपिंग और पेमेंट दोनों एक ही इंटरफेस पर पूरे किए जा सकेंगे. इस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट फिलहाल चल रहा है और यह Razorpay के बैंकिंग पार्टनर्स एक्सिस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के सहयोग से तैयार किया गया है.

कैसे करेगा काम?

मान लीजिए कोई यूजर ChatGPT से कहता है: “Help me order ingredients for a Thai-style vegetable curry for 4 people from BigBasket.” AI एजेंट BigBasket की प्रोडक्ट लिस्ट खंगालकर उपयुक्त विकल्प सुझाएगा. यूजर की पुष्टि के बाद Razorpay के UPI पेमेंट सिस्टम के जरिए ऑर्डर प्लेस हो जाएगा. यूजर्स को इसमें रियल-टाइम ट्रैकिंग, इंस्टेंट कैंसलेशन, और सुरक्षित पेमेंट गेटवे जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यह पूरी प्रक्रिया UPI सर्कल और UPI रिजर्व पे जैसे नवीनतम फीचर्स पर आधारित है.

AI असिस्टेंट अब सिर्फ जानकारी नहीं, पूरे शॉपिंग एजेंट बनेंगे

Razorpay के को-फाउंडर और सीईओ हर्षिल माथुर ने कहा “Agentic Payments के साथ हम AI असिस्टेंट्स को जानकारी देने वाले टूल्स से आगे ले जाकर उन्हें एक पर्सनल शॉपिंग एजेंट में बदल रहे हैं. यह भारत का पहला UPI-इंटीग्रेटेड कन्वरसेशनल पेमेंट अनुभव है.” BigBasket (टाटा ग्रुप की कंपनी) इस नई व्यवस्था को अपनाने वाले शुरुआती मर्चेंट्स में शामिल है.

NPCI की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ग्रोथ) सोहिनी राजोला ने इस पहल को भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए एक अहम मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा “AI और UPI के मिलन से हम भुगतान को अधिक स्मार्ट और समावेशी बना रहे हैं. यह एजेंटिक पेमेंट्स भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है.”

OpenAI के मैनेजिंग डायरेक्टर (इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी) ओलिवर जे ने कहा “हम NPCI और Razorpay के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. हम मिलकर UPI जैसे भरोसेमंद पेमेंट नेटवर्क और एडवांस AI के जरिए एक नया ई-कॉमर्स अनुभव तैयार कर रहे हैं.”

AI के जरिए सुरक्षित और स्वचालित लेनदेन

इस नई पहल का लक्ष्य एक ऐसा भविष्य बनाना है जहां AI एजेंट्स यूजर्स की मंजूरी से सुरक्षित और स्वचालित तरीके से लेनदेन कर सकें. इससे न केवल पेमेंट प्रक्रिया आसान होगी बल्कि खरीदारी का अनुभव भी और अधिक पर्सनल और इंटेलिजेंट हो जाएगा. फिनटेक और AI के इस क्रॉसओवर को भारत में डिजिटल कॉमर्स की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. आने वाले समय में यह तकनीक उपभोक्ताओं की जीवनशैली और खरीदारी व्यवहार को पूरी तरह बदल सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago