✕

होम / टेक / अब Reel बनेगी और ज्यादा क्रिएटिव, Instagram पर आया ये नया फीचर

अब Reel बनेगी और ज्यादा क्रिएटिव, Instagram पर आया ये नया फीचर

इंस्टाग्राम चलाने वालों के लिए खुशखबरी है. इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए आपको इस फीचर का फायदा मिलेगा. अब आप एक, वो

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंस्टाग्राम (Instagram Reel) सोशल मीडिया ऐप्स में सबसे ज्यादा पॉप्युलर है. अगर आप इंस्टाग्राम पर रील (Reel) बनाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, अब इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने सिंगल रील में कई ऑडियो ट्रैक जोड़ने का ऑप्शन दिया जा रहा है. इसका मतलब अब आपकों रील बनाने में और ज्यादा मजा आने वाला है. तो आइए जानते हैं आप इस फीचर का फायदा कैसे ले सकते हैं?

मिलेगा 20 ऑडियो ट्रैक जोड़ने का मजा
इंस्टाग्राम चलाने वालों के लिए खुशखबरी है. इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए आपको इस फीचर का फायदा मिलेगा. अब आप एक सिंगल रील में 20 ऑडियो ट्रैक जोड़ पाएंगे. इंस्टाग्राम रील्स ऐप के सबसे पॉपुलर फीचर में से एक है. 20 ऑडियो ट्रैक जोड़ने का ऑप्शन यूजर्स को काफी सहूलियत देगा और वे ज्यादा क्रिएटिविटी के साथ रील बना पाएंगे.

रीच बढ़ाने मेंभी मिलेगी मदद
मल्टी-ऑडियो ट्रैक ऑप्शन के साथ इंस्टाग्राम रील बनाना और मजेदार होगा. साथ ही आपको रील की रीच बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है. यूजर्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने रील के लिए ज्यादा ऑडियो ट्रैक फीचर ऑप्शन जारी किया है. कई लोग ऐसे हैं जो पहले से मौजूद गाने या ऑडियो के साथ अपनी ऑडियो जोड़ना चाहते हैं, ऐसे लोगों को नए फीचर का फायदा मिलेगा.

टेक्स्ट, स्टिकर और क्लिप्स एड करने की भी सुविधा

इंस्टाग्राम रील मेटा के लिए बेहद जरूरी फीचर है, इसलिए मेटा भी इसे और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करती है. नया फीचर रील को और ज्यादा क्रिएटिव और इंटरेक्टिव बनाने के लिए है. इसे लेकर इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि आप सिंगल रील पर 20 तक ऑडियो ट्रैक एड कर सकते हैं. टेक्स्ट, स्टिकर और क्लिप्स जोड़ने के साथ आप खुद का ऑडियो मिक्स भी तैयार कर सकते हैं. इसे फैंस सेव कर सकते हैं और दोबारा यूज कर सकते हैं.

ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल
इंस्टाग्राम यूजर्स Edit सेक्शन में जाकर नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एडिट टाइमलाइन के साथ रील एडिट करते हुए आप अलग-अलग एलिमेंट्स के साथ इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको यह फीचर शो नहीं हो रहा है, तो गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें.

इसे भी पढ़ें-Credit Card बिल पेमेंट के लिए 15 बैंकों ने एक्टिव किया BBP सिस्टम, ये रही बैंकों की लिस्ट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago