✕

होम / टेक / अब Fake और Real वेबसाइट्स की पहचान कराएगा Google, जानिए कैसे?

अब Fake और Real वेबसाइट्स की पहचान कराएगा Google, जानिए कैसे?

Google सर्च के रिजल्ट्स में अब ब्लू चेकमार्क देखने को मिलेगा. यह चेकमार्क यूजर्स को फेक और रियल वेबसाइट्स की बीच अंतर करने की सुविधा देगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अक्सर लोग गूगल पर विज्ञापन पर देखकर फर्जी वेबसाइट्स के जाल में फंस जाते हैं. ऐसे में गूगल एक नया फीचर लॉन्च लेकर आ रहा है, जो यूजर्स को रियल और फेक वेबसाइट्स की पहचान करने में मदद करेगा. इस फीचर के साथ यूजर्स के लिए ऑनलाइन बिजनेस को सर्च करना आसान हो जाएगा. फिलहाल कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है. यह फीचर सर्च रिजल्ट्स में बिजनेस के नाम के आगे ब्लू कलर का वेरिफिकेशन चेकमार्क दिखाएगा. 

वेरिफाइज सोर्स की होगी पहचान 
गूगल के अनुसार इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स को वेरिफाइज सोर्स की पहचान करने और नकली वेबसाइट्स से दूर रहने में मदद करना है. यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ब्लू चेकमार्क फीचर खासतौर से बड़े और पॉपुलर बिजनेसेज के बगल में दिखाई देगा, विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, फैशन और ऑटोमोटिव जैसे सेक्टर्स में, कंपनी ने बताया कि मेटा (Meta), नाइकी (Nike), अमेजन (Amazon), ऐप्पल (Apple) और सैमसंग (Samsung) जैसे ब्रैंड वैरिफिकेशन बैज दिखाने वालों में शामिल हैं, टेस्टिंग फेज में होने के चलते फिलहाल इन्हें कुछ ही यूजर्स देख पा रहे हैं.
 
ऐसे काम करेगा ब्लू चेकमार्क
1. गूगल के सर्च रिजल्ट में असली बिजनेसेज और सर्विसेज का दिखावा करने वाली कई फेक साइट्स के लिंक भी होते हैं. ऐसे में ब्लू चेकमार्क देखकर लोग खुद को धोखाधड़ी से सुरक्षित रख सकेंगे. 
2. यह वेरिफिकेशन आइकन ठीक वैसा ही है, जैसा हम इंस्टाग्राम या एक्स जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर देखते हैं. चेकमार्क पर माउस घुमाने पर एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा कि यह आइकन इसलिए दिखाया जा रहा है, क्योंकि गूगल के संकेतों से पता चलता है कि यह बिजनेस वैसा ही है जैसा कि यह कहता है. 
3. इसमें एक डिस्क्लेमर भी दिखाया गया है कि गूगल इस बिजनेस या इसके प्रोडक्ट्स की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दे सकता है.

ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की होगी मदद
गूगल के अनुसार वह नियमित रूप से उन फीचर्स के साथ प्रयोग करते हैं, जो ग्राहकों को विश्वसनीय ऑनलाइन बिजनेसेज की पहचान करने में मदद करते हैं और कंपनी वर्तमान में गूगल पर कुछ बिजनेसेज के आगे चेकमार्क दिखाते हुए एक छोटा सा प्रयोग कर रही है. इसके आने से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी, क्योंकि इस समय कई सारे फर्जी बिजनेसेज लोगों की जानकारी चुराने के लिए मौजूद हैं. फिलहाल इस बात की जानकारी भी सामने नहीं आई है कि यह चेकमार्क केवल आधिकारिक बिजनेसेज तक ही सीमित रहेंगे या गूगल छोटे लोकल बिजनेसेज को भी इसमें शामिल करेगा, अगर छोटे बिजनेस भी इसमें शामिल होंगे तो यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है, क्योंकि कम पॉपुलर ब्रैंड्स को सर्च करते समय यूजर स्पैमी लिंक पर क्लिक करने की ज्यादा संभावना रखते हैं.

इसे भी पढ़ें-अमेरिका के बाद अब यूरोप का रुख करेगी ये भारतीय कंपनी, 80 हजार करोड़ का है कारोबार 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago