होम / टेक / अब गूगल के मिलने वाली है कड़ी टक्कर, OpenAI ने लॉन्च किया अपना सर्च इंजन

अब गूगल के मिलने वाली है कड़ी टक्कर, OpenAI ने लॉन्च किया अपना सर्च इंजन

OpenAI ने चैटबॉट ChatGPT में एक नया सर्च फीचर शामिल किया है, जो उनका अपना सर्च इंजन है. यह सर्च इंजन Google और Microsoft को कड़ी चुनौती दे सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपको इंटरनेट के माध्यम से किसी भी चीज के बारे में जानकारी चाहिए होती है तो उसे ढूंढने के लिए किस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर लोग इंटरनेट के जरिए किसी चीज के बारे में ढूंढने के लिए गूगल या माइक्रोसॉफ्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन अब लोगों के पास एक नया विकल्प भी आ गया है. इस नए विकल्प का नाम SearchGPT है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

OpenAI का सर्च इंजन

दरअसल, OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT में नया सर्च फीचर जोड़ा है, जिसे "सर्चजीपीटी" नाम दिया गया है. यह सर्चजीपीटी ओपनएआई का सर्च इंजन है, जो गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे अन्य दिग्गज सर्च इंजन को टक्कर दे सकता है. ओपनएआई ने अपने चैटबॉट में ही इस नए फीचर को शामिल किया है. यह फीचर ChatGPT यूजर्स को इंटरनेट से लाइव जानकारी देता है, जिसमें न्यूज़, स्पोर्ट्स लाइव अपडेट्स, मौसम अपडेट और स्टॉक प्राइस जैसी कई ताज़ा जानकारी शामिल है.

इसके साथ ही, ChatGPT अब किसी प्रश्न का उत्तर देते समय उसकेसोर्स भी दिखा सकता है, जिससे यूजर्स को अधिक विश्वसनीयता महसूस होती है. OpenAI का उद्देश्य Google और Microsoft जैसी कंपनियों के सर्च इंजन के मुकाबले तेज़ और आसान खोज विकल्प प्रदान करना है, और इसे आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी चिंता

इस सर्च फीचर के लॉन्च के बाद Alphabet (Google की मूल कंपनी) और Microsoft के स्टॉक्स में गिरावट देखी गई. Alphabet के स्टॉक्स में लगभग 2% और Microsoft के स्टॉक्स में 6% की गिरावट आई है. निवेशकों को चिंता है कि यह नया सर्च फीचर Google और Bing जैसी मौजूदा सेवाओं को चुनौती दे सकता है. खासकर, Microsoft ने OpenAI में लगभग $14 बिलियन का निवेश किया है, और इस नए फीचर से Microsoft की AI सेवाओं और Bing पर असर पड़ सकता है.

OpenAI ने यह भी कहा कि उसका सर्च मॉडल GPT-4 के एक विशेष संस्करण पर आधारित है, जिसमें समाचार और ब्लॉग पोस्ट जैसी सामग्री से जुड़े लिंक भी शामिल हैं. यह फीचर फिलहाल ChatGPT Plus और Team यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और आने वाले महीनों में इसे फ्री यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा. इस लॉन्च के बाद, ChatGPT का सर्च इंटरफ़ेस अन्य AI-पावर्ड सर्च इंजनों जैसे Perplexity के समान हो गया है, और इसमें विज्ञापन नहीं होने के कारण Google की तुलना में यह एक साफ-सुथरा अनुभव प्रदान करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

6 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

6 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

9 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

7 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

8 hours ago