होम / टेक / अब Jio की इस डिवाइस से बनाइए अपनी नॉर्मल कार को Smart Car

अब Jio की इस डिवाइस से बनाइए अपनी नॉर्मल कार को Smart Car

अपनी तरह के पहले इस डिवाइस को आप 4999 रुपये में खरीद सकते हैं, इस डिवाइस से आप अपनी कार के टेंपरेचर से लेकर इंजन की हेल्‍थ के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी भी कार की कीमत उसमें लगे फीचर से होती है. फीचर जितने ज्‍यादा होंगे कार की कीमत उतनी ही ज्‍यादा बढ़ जाएगी. लेकिन जिन लोगों की गाड़ी में ये स्‍मॉर्ट फीचर नहीं हैं वो हमेशा ही कोशिश ये करते हैं वो अपनी पुरानी कार को आसानी से स्‍मॉर्ट कैसे बनाएं. इसी कड़ी में अब Jio ने एक डिवाइस लॉन्‍च की है इससे आप अपनी पुरानी कार को आसानी से स्‍मॉर्ट कार बना सकते हैं. 

आखिर क्‍या है जियो की इस नई डिवाइस में खास? 
जियो की इस नई डिवाइस से आप अपनी पुरानी कार को स्‍मॉर्ट कार बना सकते हैं. इस डिवाइस के जरिए आप अपनी कार की लोकेशन से लेकर उसकी चोरी होने जैसी चिंताओं से आजाद हो जाते हो. Jio ने इस डिवाइस का नाम JioMotive OBD रखा है. इस डिवाइस के जरिए आप कार की इंजन के हेल्‍थ से लेकर उसकी लोकेशन और ड्राइविंग परफॉरमेंस को आसानी से जाना जा सकता है. 

ऐसे अपनी कार में इसे करें इंस्‍टॉल? 
JioMotive एक प्‍लग एंड प्‍ले डिवाइस है, जिसे कार में लगाने के बाद मोबाइल में एक ऐप को डाउनलोड करके उसे कनेक्‍ट किया जाता है. 
-    इसके बाद अपने नंबर से साइन अप करके इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं.
-    इसके बाद मोबाइल पर JioThings ऐप डाउनलोड करके उसके बाद जियो नंबर के साथ लॉगिन करें और JioMotive को चुनें. 
-    इसके बाद अपनी कार की डिटेल आपको इस ऐप में देनी होगी. 
-    JioMotive डिवाइस को OBD प्‍लग से कनेक्‍ट करें, इसके बाद अगले स्‍टेप में जाने से पहले अपनी कार को ऑन करें. 
-    ध्‍यान रखने वाली बात ये भी है कि जब आप इसे कनेक्‍ट करें तो आपकी कार एक ऐसी जगह खड़ी हो जहां Jio के नेटवर्क अच्‍छे से आ रहे हों. 
-    JioCRI440 पर क्लिक करें और अगली स्‍क्रीन पर आगे बढ़ें पर क्लिक करें. 
-    इसके बाद आपके मोबाइल पर एक एक्टिवेशन मैसेज आएगा. 
-    इसके बाद इसे एक्टिव करने के लिए अपनी कार को ऑन रखें. 
-    अगर किसी भी तरह की समस्‍या हो तो आप 1800896999 पर संपर्क करें. 

आखिर कैसे करता है ये काम? 
Jio ने इस डिवाइस को E सिम से कनेक्‍ट किया है. ये डिवाइस आपके मोबाइल से सिम से डेटा लेकर काम करता है. इसके लिए किसी भी तरह के अलग डेटा या सिम की जरूरत नहीं होती है. 

क्‍या मिलती है इसमें सुविधा? 
इस डिवाइस में कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, इनमें 
बैटरी की हेल्‍थ, इंजन लोड, कोल्‍ड टेपरेंचर, सहित कार की अलग-अलग हेल्‍थ के बारे में जानकारी दी जाती है. इसमें इंजन की हेल्‍थ को 200 से अधिक जांचों के बारे में आसानी से पता किया जा सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago