होम / टेक / अब 30 अक्‍टूबर को ये फेस्‍ट लॉन्‍च कर रहा है एप्‍पल, देखने को मिलेंगे ये प्रोडक्‍ट 

अब 30 अक्‍टूबर को ये फेस्‍ट लॉन्‍च कर रहा है एप्‍पल, देखने को मिलेंगे ये प्रोडक्‍ट 

एप्‍पल के इस फेस्‍ट के लिए आधिकारिक ट्वीट के जरिए ऐलान होने के बाद सभी लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं कि आखिर इस फेस्‍ट में क्‍या-क्‍या लॉन्‍च हो सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

iPhone 15 के लॉन्‍च होने के बाद अब आने वाली 30 तारीख को Apple कंपनी Scary Fast नाम से एक स्‍पेशल इवेंट को होस्‍ट करने जा रही है. इस Scary Fast स्‍पेशल इवेंट में कंपनी मैकबुक के नए प्रोडक्‍ट दिखा सकती है. एप्‍पल के फोन लॉन्‍च के बाद अब लोगों को M3 चिप के प्रोडक्‍ट के लॉन्‍च का बेसब्री से इंतजार हैं. 

एप्‍पल ने ट्वीट करके क्‍या दी जानकारी? 
एप्‍पल ने इस फेस्‍ट को लेकर ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की है. एप्‍पल की ओर से इस ट्वीट में कहा गया है कि ये आधिकारिक है, एप्‍पल 30 अक्‍टूबर को Apple Event में 5 pm PDT पर नए प्रोडक्‍ट की घोषणा करेगी. इस ट्वीट के सामने आते ही कई लोग इस फेस्‍ट को लेकर कयास लगा रहे हैं कि आखिर क्‍या-क्‍या लॉन्‍च किया जा सकता है. 

आखिर क्‍या खास होगा इस फेस्‍ट में 
एप्‍पल Scary Fast फेस्‍ट में मैक बुक डिवाइसेस की नई रेंज को दिखाने जा रही है. इस फेस्‍ट के दौरान जितने भी प्रोडक्‍ट दिखाए जाएंगे वो M3 चिप के साथ रिलीज किए जाएंगे. इस इवेंट के लिए जो टाइमिंग फिक्‍स की है वो 5pm (8Pm EST) रखी गई है. कंपनी ने इस फेस्‍ट के लिए प्रोमो भी लॉन्‍च कर दिया है. इस प्रोमो में ब्‍लैक बैकग्राउंड में एप्‍पल का लोगो दिखाई देता है जो बदलकर ब्‍लू कलर का हो जाता है. एप्‍पल के जानने वालों का मानना है इससे यही लग रहा है कि ये इवेंट मैक प्रोडक्‍ट के लिए ही है. 

नई चिप के साथ एप्‍पल कर रहा है लॉन्‍च 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एप्‍पल के इस बार लॉन्‍च होने वाले प्रोडक्‍ट को नई चिप के साथ लॉन्‍च किया जा रहा है. एप्‍पल के इस एनाउंसमेंट के बाद कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर वो क्‍या लॉन्‍च कर सकती है. सोशल मीडिया पर कई लोगों का ये मानना है कि 24 इंच के iMac के नए वर्जन को रिलीज कर सकता है. दरअसल कंपनी के कई प्रोडक्‍ट अभी भी पुरानी M1 चिप पर चल रहे हैं. जबकि कई लोगों का ये मानना है कि 13, 14 और 16 इंच Macbook Pro को नई M3 चिप के साथ लॉन्‍च कर सकता है. 

 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago