होम / टेक / अब AI याद रखेगा आपकी हर जरूरी बात, WhatsApp पर जल्द मिलेगा चैट मेमरी फीचर

अब AI याद रखेगा आपकी हर जरूरी बात, WhatsApp पर जल्द मिलेगा चैट मेमरी फीचर

WhatsApp Meta AI के लिए चैट मेमरी फीचर लाने वाला है. यह फीचर मेटा एआई के पास मौजूद इन्फर्मेशन का इस्तेमाल करके यूजर्स को ज्यादा सही और कस्टमाइज्ड रिस्पॉन्स देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है. दरअसल, व्हाट्सऐप पर यूजर्स को समय-समय पर नए-नए फीचर्स मिलते हैं. इसी कड़ी में अब कंपनी व्हाट्सऐप मेटा एआई के लिए चैट मेमरी फीचर (Chat Memory Feature) लॉन्च करने जा रही है. इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद व्हाट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.22.9 में देखा है. तो चलिए जानते हैं इस फीचर में आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

बर्थडे और फॉर्मल बातचीत के तरीको को याद रखेगा मेटा एआई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूजर्स को व्हाट्सऐप मेटा एआई के लिए जल्द ही चैट मेमरी फीचर (Chat Memory Feature) मिलेगा. इस फीचर से यूजर्स को व्हाट्सऐप का और अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा. इस फीचर की मदद से मेटा एआई चैटबॉट के साथ पहले शेयर किए गए डीटेल्स को ऑटोमैटिकली याद रखेगा. यह फीचर मेटा एआई के पास मौजूद इन्फर्मेशन का इस्तेमाल करके यूजर्स को ज्यादा सही और कस्टमाइज्ड रिस्पॉन्स देगा. मेटा एआई यूजर्स के पर्सनल डीटेल्स जैसे कि वे वीगन हैं या नहीं, बर्थडे और यहां तक की उनकी फॉर्मल बातचीत के स्टाइल को याद रख सकता है. 
 
पसंद, नापसंद के साथ सुझाव भी देगा मेटा एआई   
इस फीचर की खास बात है कि यह यूजर की पसंद किताब के साथ डॉक्युमेंट्री और पॉडकास्ट को भी याद रखने का काम करता है. उम्मीद की जा रहा है कि इस फीचर के आने से यूजर्स को वॉट्सऐप में मेटा एआई का काफी शानदार पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा. यूजर्स की पसंद और नापसंद को याद रख कर मेटा एआई सुझाव, सलाह और रिस्पॉन्स देगा. मान लीजिए आपको खाने का कोई आइटम पसंद नहीं है और आपने चैट में कभी ऐसी बात की है, तो मेटा एआई उस डिश को ट्राई करने का सुझाव नहीं देगा.

यूजर्स के हाथों में होगा पूरा कंट्रोल 
यूजर्स को व्हाट्सऐप मेटा एआई का यह फीचर यूजर्स को पर्सनल असिस्टेंट जैसे फील कराएगा. साथ ही मेटा एआई किन बातों तो याद रखेगा, इसका पूरा कंट्रोल यूजर्स के हाथ में ही होगा. इसके यूजर्स को इन्फर्मेशन को डिलीट और अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा. कंपनी चैट मेमरी को फीचर को अभी डिवेलप कर रही है. बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-मिड कैप, स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड बने निवेशकों की पसंद, 6 महीने में आया इतना करोड़ का निवेश


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago