✕

होम / टेक / अब AI रखेगा वायु प्रदुषण का ध्यान, इसरो के प्रोफेसर ने किया ऐलान!

अब AI रखेगा वायु प्रदुषण का ध्यान, इसरो के प्रोफेसर ने किया ऐलान!

इस वक्त AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और यह काफी तेजी से आगे भी बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ सालों में दुनिया ने बहुत ही तेजी से विकास किया है लेकिन विकास की गति के साथ-साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की गति में भी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. तेजी से विकसित होते हुए शहरों के सामने साफ हवा एक बहुत बड़ी चुनौती है. 

वायु प्रदुषण और टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी का क्षेत्र भी पिछले कुछ सालों के दौरान काफी तेजी से आगे बढ़ा है और इस वक्त जरुरत एक ऐसी तकनीक की है जो वायु प्रदुषण से लड़ने में हमारी मदद कर सके. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इस वक्त AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और यह काफी तेजी से आगे भी बढ़ रही है. AI के क्षेत्र में लगातार नए इनोवेशन तो हो ही रहे हैं साथ ही एक बिजनेस के तौर पर भी इसमें मौके बढ़ रहे हैं. ऐसे में यह सोचना बहुत जरूरी हो जाता है कि AI का इस्तेमाल वायु प्रदुषण से निपटने के लिए हम कैसे कर सकते हैं?

AI रखेगा हवा की क्वालिटी का ध्यान
वायु प्रदुषण की चुनौती से निपटने के लिए ही आज देश की राजधानी दिल्ली में ICAS (भारतीय क्लीन एयर समिट) का आयोजन किया गया था इस मौके पर NIAS (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज) के प्रोफेसर PG दिवाकर ने कहा कि जियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं विभिन्न जंगलों में मौजूद उपकरणों एवं टेक्नोलॉजी की मदद से मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता और भारत के अन्य शहरों की हवा की क्वालिटी का ध्यान रखा जाएगा और सतत एवं सकारात्मक विकास के लक्ष्य प्राप्त करने में इन शहरों की मदद की जाएगी.

जरूरी है ये कदम
प्रोफेसर दिवाकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर आधारित ये उपकरण फिलहाल भारत में लगाए जा रहे हैं ताकि विभिन्न इलाकों से विभिन्न डेटा कलेक्ट किया जा सके. संयुक्त राष्ट्रसंघ के एजेंडा 2030 के अनुसार हमें सतत एवं सकारात्मक विकास (SDGs) के लिए तय किए लक्ष्यों और वायु प्रदूषण के इंडिकेटर को आपस में जोड़ना चाहिए. विशेषत: SDGs 3.9 में निहित लक्ष्यों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं और SDGs 11.6 में शहरों और उनमें जीविका की स्थिति से संबंधित मामले लक्षित हैं.
 

यह भी पढ़ें: डॉलर में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने में आया उछाल, जानिए भविष्य में कैसा रहेगा हाल?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

5 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

18 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

15 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

16 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

19 hours ago