✕

होम / टेक / नए X यूजर्स को ट्वीट करने के लिए देना होगा पैसा, जानिए Elon Musk ने क्या कहा?

नए X यूजर्स को ट्वीट करने के लिए देना होगा पैसा, जानिए Elon Musk ने क्या कहा?

अब एक्स (x) के नए यूजर्स को ट्वीट करने के लिए पैसे देने होंगे. आपको बता दें, ये जानकारी Elon Musk ने खुद अपने सोशल मीडिया अकउंट से दी है.   

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्क (Elon Musk) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अब उनके एक्स अकाउंट के माध्यम से एक नई जानकारी भी सामने आई है. एक्स पर एक बड़े बदलाव को लेकर एलन मस्क ने बताया कि कंपनी नए एक्स यूजर्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए एक छोटा सा शुल्क लेने की योजना बना रही हैं. तो चलिए आपको इस योजना से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं.

इस कारण से लिया जा रहा शुल्क
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर इन बदलावों के बारे में पोस्ट करने वाले एक एक्स खाते के जवाब में एलन मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि नए खातों पर एक छोटा सा शुल्क लेना 'बॉट्स के हमले' को रोकने का 'एकमात्र तरीका' था. यह कदम बॉट समस्या को हल कर सकता है.


पैसे नहीं चुकाने तो मिलेगा ये विकल्प 

एलन मस्क ने कैप्चा (CAPCHA) जैसे टूल का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान AI और ट्रोल फार्म आसानी से 'क्या आप एक बॉट हैं' को पास कर सकते हैं. यानी कि बॉट अकाउंट्स को मौजूदा सिस्टम के साथ पकड़ा या रोका नहीं जा सकता. एक अन्य यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर नए यूजर्स शुल्क नहीं देना चाहते हैं, तो नया खाता बनाने के तीन महीने बाद बिना शुल्क चुकाए पोस्ट किए जा सकेंगे. एलन मस्क ने लिखा कि दुर्भाग्य से नए यूजर्स को राइटिंग एक्सेस के लिए एक छोटा सा शुल्क बॉट्स के निरंतर हमले को रोकने का एकमात्र तरीका है.

इन देशों में लिया जाने लगा शुल्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो देशों में एक्स ने शुल्क लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. न्यूजीलैंड और फिलीपिंस में नए यूजर्स से 1 डॉलर करीब 85 रुपये का सालान भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है. नए अकाउंट दूसरे लोगों को फॉलो कर सकते हैं और उनकी पोस्ट पर रिएक्ट भी कर सकते हैं. लेकिन बिना शुल्क चुकाए कोई भी पोस्ट या रिप्लाई नहीं लिख सकते. जल्द ही ये योजना दूसरे देशों में भी लागू हो जाएगी. 

X में होंगे ये बदलाव
1.'नॉट-ए-बॉट' नियम और शर्तें पेज को परिवर्तनों में शामिल किया गया है, जिसके अनुसार नए खातों को अन्य ट्वीट्स को पोस्ट करने, लाइक करने, बुकमार्क करने या उत्तर देने से पहले 'छोटे वार्षिक शुल्क' का भुगतान करना होगा.
2.नए खाते अन्य खातों को फॉलो करने और प्लेटफॉर्म को मुफ्त में ब्राउज करने में सक्षम होंगे.
3.आपको बता दें कि मस्क के अधिग्रहण के बाद से सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने अपना मूल्य कम से कम 71 प्रतिशत कम कर लिया है.
4.एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले नवंबर में दर्जनों विज्ञापनदाताओं ने एक्स से अपना स्पेंडिंग वापस ले लिया था. यह बताया गया कि कंपनी को 2023 में विज्ञापन रेवेन्यू में 1.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.

इसे भी पढ़ें-मैदान के बाहर इन App पर 'IPL' खेल कर लोग बन रहे हैं करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago