होम / टेक / Google Map का नया नेविगेशन फीचर, अब पता लगाएं कहां हैं कार पार्किंग, जानिए कैसे?

Google Map का नया नेविगेशन फीचर, अब पता लगाएं कहां हैं कार पार्किंग, जानिए कैसे?

गूगल मैप के नए फीचर से यूजर्स को अब कार पार्किंग का ऑप्शन मिलने वाला है. नए फीचर की मदद से यूजर कार के लिए पार्किंग गूगल मैप की मदद से ही ढूंढ सकते है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गूगल मैप (Google Map) के इस्तेमाल ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. गूगल मैप की मदद से लोग किसी भी जगह पर बेहद आसानी से पहुंच सकते हैं. गूगल मैप एक नए फीचर को लाने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल, गूगल मैप के इस नए फीचर को भारत में लॉन्च नहीं किया है. ये नया फीचर अभी अमेरिका में लॉन्च किया जा रहा है. आईए जानते हैं गूगल मैप के इस नए फीचर के बारे में.

गूगल मैप से चलेगा कार पार्किंग का पता

गूगल मैप के नए फीचर से यूजर्स को अब कार पार्किंग का ऑप्शन मिलने वाला है. नए फीचर की मदद से यूजर कार के लिए पार्किंग गूगल मैप की मदद से ही ढूंढ सकते है. इतनी ही नहीं बल्कि यूजर गूगल मैप से ही कार पार्किंग को ऑनलाइन बुक भी कर सकते हैं. इस नए फीचर से यूजर्स अपनी मर्जी से टाइम और डेट पर कार पार्किंग बुक कर पाएंगे. इसके अलावा यूजर को अब इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग और सर्विसिंग की भी सुविधा दी जाएगी. साथ में व्हीलचेयर और वॉलेट सर्विस भी इसमें शामिल है. गूगल मैप ने इस नई सर्विस को लॉन्च करने के लिए स्पॉटहीरो के साथ साझेदारी की है.

भारत में कब होगी लॉन्चिंग

गूगल मैप कार पार्किंग फीचर को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है, इसे अमेरिका के साथ कनाड़ा में पेश किया गया है. हालांकि जिस तरह से भारत में कार पार्किंग की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में जल्द ही भारत में इस फीचर को पेश किया जा सकता है. गूगल मैप के नए कार पार्किंग फीचर से ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिल सकता है, साथ ही समय और फ्यूल की बचत हो सकती है.

गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट के अपडेट

गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट में गूगल मैप के नए फीचर को पेश किया गया था, लेकिन गूगल मैप के अपकमिंग कार पार्किंग फीचर का ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में हो सकता है गूगल मैप कार पार्किंग फीचर के रोलआउट में भारत में देरी हो सकती है, गूगल फॉर इंडिया 2024 में गूगल मैप में नए रियर टाइम वेदर अपडेट फीचर का ऐलान किया गया है, जिससे समय से पहले बाढ़ और आपदा की जानकारी मिलेगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago